{"_id":"726425d53c473f98ce77b6b2494752c3","slug":"villages-began-in-1268-power-supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1268 गांवों में शुरू हुई बिजली सप्लाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1268 गांवों में शुरू हुई बिजली सप्लाई
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 03 May 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के द्वितीय चरण में जिले के लखीमपुर और गोला डिवीजन में 1268 गांवों में बिजली सप्लाई नजदीकी उपकेंद्रों से जोड़ दी गई है। सभी गांव 300 या उससे ज्यादा की आबादी वाले हैं, जहां बिजली लाइन बिछाने से लेकर ट्रांसफार्मर लगाने तक का काम पूरा कर लिया गया। योजना के तहत इन गांवों में वर्ष 2014-15 के अंतर्गत 19400 बीपीएल परिवारों को कनेक्शन दिया गया है। नए ऊर्जीकृत हुए गांवों में बिजली के लिए आवेदन भी लिए जाने शुरू कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन गांवों के बिजली लोड के लिए जिले के 12 में से आठ उपकेंद्रों की क्षमता पांच एमबीए बढ़ा दी गई है। साथ ही अन्य उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है।
योजना की कार्यदाई संस्था लारसन एंड टुब्रो (एलएनटी) ने यह रिपोर्ट बिजली विभाग को सौंपी है। एलएनटी के अधिकारियों के मुताबिक अप्रैल से लेकर दिसंबर अप्रैल से लेकर दिसंबर 2015 तक जिले के दोनों डिवीजनों में 1079 गांवों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बिजली अधिकारियों का कहना है कि लक्ष्य में चयनित गांवों के सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद विद्युतीकरण का काम तेजी से शुरू किया जा रहा है।
100 घरों की आबादी वाले गांवों का सर्वे शुरू
योजना के अंतर्गत 100 घरों की आबादी वाले गांवों का सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। इन गांवों का विद्युतीकरण योजना के तृतीय चरण में होना है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में ऐसे गांवों की संख्या 1000 से अधिक है।
विज्ञापन
एसडीओ आरबी सिंह ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में तीन सौ की आबादी वाले 1268 गांवों में विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है और इन्हें नजदीकी उपकेंद्रों से जोड़ कर ऊर्जीकृत भी किया जा चुका है। एलएनटी अब अगले लक्ष्य पर ध्यान दे रही है। योजना के अंतर्गत हर गांव में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य है।