{"_id":"12bfca6afada1ebeb030cce160c9cb85","slug":"villages-also-cancel-power-connection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में भी कटेगा बिजली कनेक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में भी कटेगा बिजली कनेक्शन
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बिलों का बकाया न जमा करने पर शहर के साथ-साथ अब गांवों में भी वसूली अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 18 से 30 नवंबर तक की तिथि निर्धारित की गई है।
मुख्य अभियंता ने लखीमपुर विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह 10-10 गांवों में कैंप लगाकर 15 से 35 लाख के बीच वसूली करें। अगर कोई बकाएदार बिल जमा करने में आनाकानी करता है तो उसके कनेक्शन काट दिया जाए।
अधिशाषी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में प्राइवेट कनेक्शनों पर बकाया वसूली के लिए अभियान चल रहा है। वहीं सरकारी विभागों को भी बिल जमा करने के लिए नोटिस भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि डिवीजन के ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं पर करीब 20 करोड़ रुपये बकाया है।
इसलिए सभी अभियंताओं को 12 दिन तक लगातार ज्यादा बकाए वाले अलग-अलग गांवों में कैंप लगाकर वसूली करने को कहा गया है। उन्होंने साफ किया है कि जिन उपभोक्ताओं पर पांच हजार से अधिक बकाया होगा। उन्हीं के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। वसूली अभियान के संबंध में अभियंताओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।