{"_id":"62a243ea19b39653d863449d","slug":"villagers-started-making-their-own-road-lakhimpur-news-bly4877390138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब तक करें शिकायत... खुद बनानी शुरू कर दी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब तक करें शिकायत... खुद बनानी शुरू कर दी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजुआ। लंबे समय तक तक इंतजार के बाद भी जब प्रशासन ने सड़क निर्माण की ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो इमलिया फार्म के लोगों ने खुद ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया। बोझवा से इमलिया फार्म होते हुए एक रोड कई गांवों को जोड़ती हुई लखीमपुर पलिया हाईवे पर बरमबाबा स्थान पर मिलती है। यदि इस रास्ते से पलिया जाते हैं तो यह दूरी लगभग 15 किलोमीटर तक कम हो जाती है।
बरसात में सड़क पर पानी भर जाने से यह रोड करीब छह महीने तक बंद रहती है। इससे इस क्षेत्र के लोगों को 15 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। क्षेत्र के लोगों ने विधायक और डीएम को कई प्रार्थनापत्र रोड निर्माण के लिए दिए। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो थक हार कर क्षेत्र के लोगों ने अपने संसाधनों से रोड निर्माण शुरू कर दिया।
जेसीबी मशीन तथा ट्रैक्टर ट्रालियों से अपने खेतों से मिट्टी लाकर रोड को ऊंचा करना शुरू कर दिया। इस काम पर जो भी खर्च आ रहा है वह क्षेत्र के किसान मिलकर वहन कर रहे हैं। इमलिया फार्म निवासी सुखदेव सिंह, हरविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, गुरमीत सिंह, बाजसिह, मनरुपसिंह, गगन सिंह, अवतार सिंह, सतवंत सिंह, महासिंह, आज्ञा सिंह, जसवीर सिंह, अकबाल सिंह, सिमरनसिंह आदि लोग लगातार कारसेवा कर सड़क बना रहे हैं।