फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers in panic due to tiger sighting in Parvatiya Ghat

पर्वतिया घाट में बाघ दिखने से दहशत में ग्रामीण

Thu, 03 Mar 2022 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers in panic due to tiger sighting in Parvatiya Ghat
Villagers in panic due to tiger sighting in Parvatiya Ghat
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से सटे इलाके के पर्वतिया घाट के पास आए दिन खेतों में बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। बुधवार को एक ग्रामीण को रास्ते में बाघ चहलकदमी करता दिखा। काफी देर तक वह बाघ के जाने का इंतजार करता रहा। बाघ नाले को क्रास कर जंगल में घुसा तब ग्रामीण अपने घर को रवाना हुआ।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के वन्यजीव जंगल से सटे गांवों में खेतों का रुख करते हैं और खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद वापस जंगल की ओर चले जाते हैं। पर्वतिया घाट निवासी ग्रामीण हैप्पी सिंह पलिया में एक दुकान पर काम करते हैं। उनके मुताबिक बुधवार को वह वापस अपने घर जा रहे थे। इस दौरान जंगल से सटे एक खेत में बाघ चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद वह शांत होकर कुछ देर तक रोड पर ही रुके रहे। जब बाघ दूसरी तरफ से नाला क्रास करके वापस जंगल की ओर गया तब वह अपने घर पहुंच सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed