फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   villagers feared after seeing a wild animal

बाघ जैसा दिखने वाले केहेर को देखकर ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Sun, 04 Oct 2020 06:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
villagers feared after seeing a wild animal
मझगईं। बाघ की प्रजाति और उसी की तरह दिखने वाले केहेर को धान के खेत में देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वहां से भागकर सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने वहां का मुआयना किया है। उनके मुताबिक किसी भी जानवर के पगचिह्न नहीं मिले हैं। फिलहाल ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन

इलाके के बेला गांव निवासी वेदराम मौर्य का खेत गांव के उत्तर डिबरी के तालाब के पास है। जिसमें धान की फसल की कटाई का कार्य हो रहा है। दोपहर बाद वेदराम का भतीजा संदीप सभी मजदूरों को लेकर धान की कटान करने पहुंचा। आधे कटे धान के पास बाघ जैसा दिखने वाला केहेर बैठा दिखा। जिस देखकर वहां काम कर रहे सभी मजदूर जान बचाकर भाग खड़े हुए। इसकी सूचना मिलते ही तमाम ग्रामीण खेत पर पहुंचे। उन्हें देखकर केहेर खेत में भाग गया। सूचना वन कर्मियों को दी गई। इसके बाद वन अधिकारी व कर्मचारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। वन कर्मियों की ड्यूटी भी वहां लगा दी गई है। वन कर्मियों की मानें तो वहां पर किसी जानवर के पगचिह्न नहीं मिले हैं। फिलहाल ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। लोग खेतों की तरफ जाने में कतरा रहे हैं। किसान वेदराम ने बताया कि बाघ बाघिन से केहेर काफी खतरनाक होता है और बाघ जैसा ही दिखता है। किसानों का कहना है कि अभी तक गांव के आसपास बाघ बाघिन के साथ उसके शावक दिखाई पड़ जाते थे, अब केहेर के दिखाई पड़ने से लोग काफी डरे हुए हैं। दरोगा जमुना प्रसाद ने बताया कि किसान की सूचना पर मौका मुआयना किया गया था लेकिन किसी जानवर के पगचिह्न नहीं मिले हैं, फिर भी बराबर गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed