{"_id":"580782694f1c1b642e704583","slug":"villagers-demonstrating-against-health-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो संसारपुर।
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
बुखार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- संसारपुर क्षेत्र में फैला है बुखार
- स्वास्थ्य विभाग न चेता तो होगा हाइवे जाम
क्षेत्र में बुखार का प्रकोप लोगों के लिए खौफ बनता जा रहा है। कस्बा और क्षेत्र के दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं, जो जिले से बाहर अलग-अलग स्थानों के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। सीएचसी में डेंगू, मलेरिया जैसे जानलेवा रोगों के परीक्षण तक की सुविधा नहीं है। बीमार और उनके तीमारदार हजारों खर्च कर बाहर के पैथालॉजी पर प्राइवेट जांच करा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग न चेता तो वह हाइवे जाम करेंगे।
क्षेत्र में डेंगू बुखार से दर्जनों लोग पीड़ित हैं, जो लोगों में खौफ बनता जा रहा है। बुखार से प्रतिदिन नए मरीजों का इजाफा हो रहा है। संसारपुर के देवेंद्र (30), मुशिरुद्दीन अंसारी (38), श्रीकिशन जायसवाल (70), अंकिता गुप्ता (26), सचिन गुप्ता (30), निसार अहमद (50), पकरिया के वीरेंद्र वर्मा (55), भरिगवां के विनीत यादव (20), द्वारिका (60), ग्राम बोझिया के हरिराम वर्मा (50), नदीम (20) ऊपर के सभी लोगों ने टेस्ट करवाया तो इन को डेंगू पॉजिटिव निकला है। मरीजों का उपचार बरेली, लखनऊ, लखीमपुर के निजी और सरकारी अस्पताल में हो रहा है। सपा के पलिया विधानसभा के महासचिव चंद्रिका प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने फॉगिंग तथा किसी प्रकार की दवा का छिड़काव न किये जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा की जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, सफाई कर्मी ना आने से गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैल रहे हैं। इस मौके पर सर्वजीत वर्मा, नफीस खान, अशोक दीक्षित, राजा राम, धर्मेन्द्र, रविकांत, संदीप, मुकेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।