फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers caught a leopard in Lakhimpur Kheri

UP: लखीमपुर खीरी में ग्रामीणों ने तेंदुए को दबोचा, गांव में कुत्ते और बकरी का किया था शिकार; देखें वीडियो

Sat, 30 Aug 2025 01:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Aug 2025 01:18 PM IST
सार

धौरहरा वन रेंज के बसंतापुर गांव और आसपास के इलाके में दहशत फैलाने वाले तेंदुए को ग्रामीणों ने दबोच लिया। यह तेंदुआ शनिवार सुबह गांव के करीब पहुंचा था। ग्रामीणों ने घेरकर लाठी-डंडों की मदद से उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन
Villagers caught a leopard in Lakhimpur Kheri
ग्रामीणों ने तेंदुए को दबोचा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज के बसंतापुर गांव के पास काफी समय से तेंदुआ चहलकदमी कर रहा था। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसे घेरकर लाठियों के दम पर दबोच लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को कब्जे में लिया और वन रेंज ले आई। तेंदुआ बीमार बताया जा रहा है। तेंदुए ने दो दिन पहले कुत्ते और एक बकरी का शिकार किया था। 

विज्ञापन


दुधवा बफरजोन धौरहरा रेंज के बसंतापुर गांव में शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे तेंदुआ गांव के पास दिखाई दिया। गांव के लोगों ने तेंदुए को घेर लिया और लाठियों के दम पर उसे दबोच लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पिजरे में कैद कर वन रेंज लाई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: लूटपाट करने वाले दो सगे भाई मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल; बरेली में 28 वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुआ काफी उत्तेजित और गुस्से में होने के कारण अभी उसका परीक्षण नहीं हो सका है। वन क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने चिकित्सकों की टीम बुलाई है। जो उसका परीक्षण के बाद इलाज करेगी। पकड़ा गया तेंदुआ मादा बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब तीन वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed