{"_id":"8e9df451efb172d9d9827caaa13bd502","slug":"village-to-city-jansandesh-rayli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव से लेकर शहर तक निकलीं जनसंदेश साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव से लेकर शहर तक निकलीं जनसंदेश साइकिल यात्रा
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 05 Aug 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा कार्यकर्ताओं और प्रमुख नेताओं ने जनसंदेश साइकिल यात्रा के पहले दिन शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक साइकिल चलाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि 2017 में अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरे जनपद में साइकिल यात्राएं कर सपा सरकार की लोक हितकारी योजनाओं का जनता के बीच प्रचार-प्रसार कर अपनी ताकत का एहसास कराना है। उधर धौरहरा में सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनंद भदौरिया के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई।
शहर में साइकिल यात्रा की शुरुआत लोहिया भवन स्थित जिला कार्यालय पर छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र जी के जन्म दिवस पर पुष्प माला अर्पण कर हुई। यात्रा को जिला पंचायत अध्यक्ष कमलपाल कौर ने जनपद प्रभारी डॉ. राजपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष, सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा, यूथ प्रभारी सन्नी यादव, लखीमपुर विधानसभा अध्यक्ष परागदत्त गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में हरी झंडी दिखाकर शुरू कराया।
धौरहरा। सपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य आनंद भदौरिया और पूर्व विधायक यशपाल चौधरी की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। रैली समापन पर सिसैया में आनंद भदौरिया ने कहा कि सपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के कई जन उपयोगी योजनाएं जनता को समर्पित की हैं। इन्हें साइकिल रैली के माध्यम से जनता को बताना होगा। यहां पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
पलियाकलां। यहां साइकिल यात्रा का नेतृत्व जिला संगठन मंत्री और विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बाल गोविंद और विधानसभा अध्यक्ष एम फुरकान अंसारी ने किया। इस मौके पर सपा नेता रेहान खान, जावेद अख्तर, ललित पाल, दिलीप ओझा, गौरव गुप्ता, आशीष गुप्ता, यश गुप्ता, वहीद खां, कमर खां, नजर खान, महमूद गाजी, मनोज यादव समेत तमाम सपा एवं संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।
मझगईं। पलिया पालिका के पूर्व चेयरमैन और सपा नेता महमूद हुसैन खां ने साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जावेद अख्तर, कमलेश, नजर अहमद, जीवन सिंह, रवि अहमद, वहीद खां, रमाशंकर जाटव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
मैलानी। पलिया बस स्टैंड सदर चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता यादव ने सुबह साढ़े दस बजे पार्टी का झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली पूरे नगर में निकली। विधायक विनय तिवारी ने साइकिल चलाई और फिर सभा में कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाना है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष हरि प्रकाश मिश्र, अशोक वर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन नरेश यादव ने किया। रैली में नीरज वाजपेयी, हरिप्रकाश मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
मितौली। विधायक सुनील लाला के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। यात्रा में वरिष्ठ पदाधिकारी नवाब कल्बे हसन, जिला सचिव सर्वेश सिंह, गजराज अर्कवंशी संतोष अवस्थी, उमाशंकर वर्मा, मन्जू यादव आदि मौजूद रहे।
निघासन। विधायक केजी पटेल ने पार्टी का झंडा दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर युवा नेता हिमांशू पटेल, अमन दीप सिंह, दिलनवाज हुसैन, प्रधान चेतराम यादव, लेखराम भास्कर, सोबरन लाल यादव, इस्लामुद्दीन, गुरदेव सिंह, ओमकार सिंह, निसार अहमद, राकेश बाथम, ओपी जायसवाल, आफताब साहिल, राहुल वर्मा, सतेंद्र यादव, विकास पटेल, धु्रव मौर्या आदि मौजूद रहे।
मैगलगंज खीरी। कस्ता विधानसभा क्षेत्र में औरंगाबाद मेला मैदान से सात दिवसीय साइकिल यात्रा का शुभारंभ विधायक सुनील भार्गव लाला ने किया। इस मौके पर सर्वेश सिंह भदौरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नवाब कल्बे हसन,अजीम अब्बास,मंजूराज यादव , दिनेश गुप्ता,मुन्नी बेगम, शिवेन्द्र मिश्रा,विनोद मिश्रा,गजराज अर्कवंशी,सन्तोष अवस्थी,दीपू सिंह,कैसर अहमद, आकाश गुप्ता बागड़, सोनू गुप्ता, सौरभ अवस्थी, मुख्त्यार सिंह मौजूद रहे।
शहर में इन स्थानों से निकली यात्रा
लखीमपुर खीरी। साइकिल यात्रा लोहिया भवन से गांधी विद्यालय, टैक्सी स्टैड चौराहा होकर रोडवेज होते हुए हीरालाल चौराहे से मेनरोड, फिर हमदर्द दवाखाना होते हुए मौजी नसीरुद्दीन भवन, शहपुराकोठी, चौराहा नौरंगाबाद चौराहा से पुराना एसपी बंगला चौराहा होते हुए इमली चौराहा पहुंची। इसके बाद आनंद सिनेमा रोड से मेला रोड होते हुए संकटादेवी चौकी से पुरानी गल्ला मंडी से सदर चौराहा अस्पताल रोड पावर हाउस होते हुए गांधी विद्यालय चौराहा, खीरी रोड सौजन्या चौराहा होकर डीसी रोड होकर बिजली आफिस से लोहिया भवन पर आकर रुकी।
जिला मुख्यालय पर इनकी रही मौजूदगी
साइकिल यात्रा में डॉ. राजपाल कश्यप, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शुभेंदु सिंह, सन्नी यादव, पूर्व विधायक वंशीधर राज, अरुण मौर्य, पुनीत पाल मोन्टी, रामपाल यादव, जेडए उस्मानी, बजरंग सिंघल, राजपाल सिंह, रामशंकर राज, तृप्ति अवस्थी, अशोक वर्मा, परागदत्त गुप्ता, अनस रशीद, गौरव पाठक, गुड्डू यादव, मुन्ना यादव, श्रीआकाश लाला, दिलशाद कादरी, रमेश अग्रवाल, श्रीमती दिव्या सिंह, श्रीराम दलित, श्रवण अग्रवाल, संजीव वर्मा, सुरेश वर्मा, शिवम गुप्ता, टाइगर खान, प्रवीन यादव, आनन्द पटेल, राम निवास केवट, आशीष शर्मा, समेत हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
एक सपा नेता जख्मी
पलियाकलां। साइकिल चला रहे सपा नेता रवि अहमद बस की टक्कर से गिरकर जख्मी हो गए। इससे अफरातफरी मच गई। उन्हें एक क्लीनिक में भर्ती कराया गया।