फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Village Grant No. 12 in the grip of Sharda, eight houses of Nayapurva submerged in the river

Lakhimpur Kheri News: शारदा की जद में गांव ग्रंट नंबर-12, नदी में समाए नयापुरवा के आठ घर

Sat, 10 Aug 2024 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Village Grant No. 12 in the grip of Sharda, eight houses of Nayapurva submerged in the river
पलिया-भीरा सड़क पर चल रहा पानी। संवाद
लखीमपुर खीरी। शारदा नदी के कटान से बिजुआ ब्लॉक के नयापुरवा गांव का अस्तित्व मिटने के करीब है। गांव के आधे से अधिक घर नदी में समा चुके हैं। निघासन क्षेत्र के गांव ग्रंट नंबर-12 भी शारदा नदी के कटान की जद में आ गया है। नदी किसी भी समय गांव का वजूद मिटा सकती है। गांव को बचाने के लिए ग्रामीणों ने कारसेवा कर कटान रोकने का प्रयास भी किया, मगर नाकाम रहे। वहीं फूलबेहड़ क्षेत्र में तटबंध के अंदर बसे करीब 15 गांवों के ग्रामीणों की मुश्किलें भी बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन




24 घंटे में शारदा में समा गए नयापुरवा के आठ घर
बिजुआ। ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत करसौर के मजरा नयापुरवा में शारदा नदी का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में आठ घर शारदा नदी में समा चुके हैं। इनमें मैनावती पत्नी हरद्वारी, सरोजनी देवी पत्नी विनोद, रेनू देवी पत्नी कंधईलाल, रेशमा देवी, अरुण कुमार, बेचेलाल, राममनोहर आदि ग्रामीणों के घर शामिल हैं। गांव में सिर्फ 12 घर बचे हैं। इन घरों का कटान होने के बाद नया पुरवा का नामोनिशान मिट जाएगा। पूरा गांव खाली पड़ा है। लोगों ने ऊंचे स्थानों पर शरण ले रखी है।
विज्ञापन

लेखपाल अविनाश मिश्रा व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अरविंद कुमार लगातार मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा ले रहे हैं। ग्रामीणों की 50 एकड़ कृषि योग्य भूमि भी नदी में समा चुकी है। गांव दौलतापुर में भी शारदा नदी कटान कर रही है। प्रधान साफिया बानो ने बताया की लगभग 20 एकड़ जमीन कट चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रंट नंबर-12 गांव से शारदा नदी चंदकदम दूर
निघासन। शारदा नदी अब गांव ग्रंट नंबर-12 से चंदकदम की दूरी पर है। नदी किसी भी समय गांव का वजूद मिटा सकती है। गांव को बचाने के लिए ग्रामीणों ने कारसेवा कर कटान रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन नाकाम रहे। बाढ़ खंड और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस गांव की सुध तक नहीं ली।
ग्रामीणों ने कटान रोकने के लिए अपने खेतों में लगे पेड़ काटकर उनकी टहनियों को मोटी रस्सी से बांध नदी के कटान वाले क्षेत्र में डाल पटाई शुरू की। कटान भी रुका, लेकिन दो दिन बाद नदी ने फिर तेजी से कटान शुरू कर दिया। ग्रामीण धर्मेश शुक्ला, इंदु कुमार, उमेश शुक्ला, भगोले, छैलबिहारी, अनुज कुमार आदि ने बताया कि गांव अब नदी की जद में आ चुका है। यदि जल्द बचाव कार्य नहीं हुआ तो वे लोग बेघर हो जाएंगे। एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि मामले की जानकारी है। निरीक्षण कर उचित कार्य किया जाएगा। संवाद


नया पिंड गांव के पास पहुंची मोहाना नदी
तिकुनिया। मोहाना नदी नया पिंड गांव के एकदम नजदीक पहुंच गई है। बहाव तेज होने से नया पिंड गांव में कटान शुरू हो गया है। नदी का पानी नया पिंड गांव को जाने वाली रपटा पुलिया के ऊपर चलने लगा है। ग्रामीण रणजीत सिंह, करतार सिंह, सुरजीत सिंह, सूरज सिंह आदि ने बताया कि मोहाना नदी में पानी बढ़ा है। ग्रामीणों को नाव के सहारे आना-जाना पड़ रहा है। तहसीलदार भीमचंद ने बताया कि ग्रामीणों को खैरेटिया पंचायत में ही अलग स्थान पर रहने को जगह का आवंटन कर दिया गया था, लेकिन यह लोग वहां नहीं गए। लोगों को फिलहाल गुरुद्वारे में रखा जाएगा। संवाद


पलिया-भीरा मार्ग पर पानी का बहाव तेज

- जान जोखिम में डालकर गुजर रहे वाहन चालक, पुलिस खामोश
संवाद न्यूज एजेंसी
पलियाकलां। पलिया-भीरा मार्ग पर चौथे दिन भी पानी तेज गति से बह रहा है। प्रशासन की रोक के बाद भी दोपहिया और ई-रिक्शा चालक सवारियों को बिठाकर जोखिम के बीच निकल रहे हैं।
पलिया-भीरा मार्ग पर ई-रिक्शों की आवाजाही पर रोक नहीं लग सकी है। चालक, पानी के तेज बहाव के बीच से ई-रिक्शा निकाल रहे हैं। चंद पैसों के लालच में सवारियों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने तेज बहाव के चलते पीएससी के साथ ही गोताखोरों को भी वहां तैनात किया है।

पुलिस के सख्ती न दिखाने के कारण ई-रिक्शा चालकाें के हौसले बुलंद हैं। वे बेरोकटोक सवारियों को भरकर आवागमन कर रहे हैं। इस बारे में एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया की सीओ से वार्ता के बाद जल्द कोई निर्णय निकाला जाएगा। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ करवाई की जाएगी।

पलिया-भीरा सड़क पर चल रहा पानी। संवाद

पलिया-भीरा सड़क पर चल रहा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed