फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   video goes viral in the BJP MLA Yohesh Verma slapping case

Lakhimpur Kheri: थप्पड़ कांड में एक और वीडियो वायरल, अवधेश सिंह और पुष्पा सिंह की बढ़ी मुश्किलें

Wed, 16 Oct 2024 03:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Oct 2024 03:23 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने वाले अवधेश सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मारपीट का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अवधेश सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा सिंह मारपीट करते दिख रही हैं। 

विज्ञापन
video goes viral in the BJP MLA Yohesh Verma slapping case
नौ अक्तूबर को हुई थी मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी में लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के बाहर नौ अक्तूबर को सदर से भाजपा विधायक योगेश वर्मा की पिटाई के पहले हुए घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें बैंक की निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पा सिंह प्रत्याशियों से नामांकनपत्र छीनते दिख रही हैं। 

विज्ञापन


उनके पति अवधेश सिंह और अन्य समर्थक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजू अग्रवाल की पिटाई करते दिख रहे हैं। एक तरफ विधायक की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज होने और अब ये वीडियो वायरल होने से पुष्पा सिंह और उनके पति अवधेश सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


UP News: भाजपा विधायक को थप्पड़ मारना पड़ा भारी, अवधेश सिंह समेत 40 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो नौ अक्टूबर 2024 की सुबह करीब साढ़े 10 बजे का है। इसमें पुष्पा सिंह बैंक के पास वाली गली में अपने समर्थकों से घिरी दिखाई दे रही हैं। फुटेज कुछ आगे बढ़ती है कि पुष्पा सिंह राजू अग्रवाल का पर्चा छीन रही हैं। इसके बाद उनके पति अवधेश सिंह व समर्थकों की भीड़ राजू अग्रवाल को पीटते दिख रही है।

पुलिस बनी रही मूकदर्शक
वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस मौजूद थी लेकिन कुछ नहीं किया। इससे पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस किस तरह से घटना के वक्त न सिर्फ मूक दर्शक बनी रही, बल्कि अवधेश सिंह के कहने पर दूसरी ओर जाती भी दिख रही है। खास बात ये है कि इस वीडियो से वे सारी बातें काफी हद तक पुष्ट हो रही हैं, जो सदर विधायक ने अपनी तहरीर में कही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed