फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   vasant panchmi

हर्षोल्लास से मनाया गया वसंतोत्सव

Sat, 24 Jan 2015 06:34 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 24 Jan 2015 06:34 PM IST
विज्ञापन
vasant panchmi
मां सरस्वती का जन्मोत्सव वसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर भक्तिभाव से मां सरस्वती का पूजन किया। जगह-जगह सांस्कृतिक और तहरी भोज के कार्यक्रम के साथ ही बच्चों खूब पतंगबाजी की।
विज्ञापन

नौरंगाबाद ठाकुरद्वारे में जयदेव संगीत विद्यालय के प्रधानाचार्य दीनानाथ झा के संयोजन में मां सरस्वती एवं भारत माता का पूजन किया। इस मौके पर संगीत कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय के संगीत शिक्षक आनंद कुमार मिश्रा के राग वसंत सुनाया। उनके होली गीतों पर लोग झूम उठे। यहां दीनानाथ झा सहित कई लोगों ने संगीत की प्रस्तुतियां दीं। मंदिर में तहरी भोज का आयोजन किया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, डीएस कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य बीएल अग्रवाल, दयानंद शुक्ला, राहुल चंदेल, सत्येंद्र दुबे और राजकिशोर पांडे प्रहरी, अनंतपाल सिंह और आचार्य संजय मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में पारंपरिक विधि से मां सरस्वती का पूजन किया गया। इसके बाद हवन आदि किया गया। छात्राओं ने गीत-संगीत और नृत्य के कार्यक्रम पेश किए। यहां विद्यालय के बाहर राहगीरों को चाय का वितरण किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना में हवन-पूजन के बाद शिशुओं का पाटी पूजन कराया गया। हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर में भी शिशुओं का पाटी पूजन कराया गया। सामाजिक संस्था सौजन्या ने ग्राम सलेमपुर कोन में मां सरस्वती पूजन किया। महिलाओं ने पारंपरिक वंसत गीत गए। यहां संस्था की अध्यक्ष डॉ. उमा कटियार, अशोक वर्मा, दीपक राज सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। गायत्री शक्ति पीठ में भी हवन यज्ञ आदि के कार्यक्रम हुए। यहां उदय सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed