फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Varun will meet Minister for CBI probe

सीबीआई जांच के लिए गृहमंत्री से मिलेंगे वरुण

Thu, 15 Oct 2015 11:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 15 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Varun will meet Minister for CBI probe
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बरेली के फरीदपुर थाने में तैनात दरोगा मनोज मिश्रा की हत्या के मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है। उन्होंने परिवार वालों से कहा कि त्याग भावना से काम करने वाले दरोगा मनोज मिश्रा की हत्या की असलियत सामने लाने के लिए वह गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर सीबीआई से जांच कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

वरुण गांधी शहीद दरोगा के गांव हरदासपुर जाकर अनशन पर बैठे परिवारवालों से मिलना चाहते थे लेकिन पंचायत चुनाव की आचार संहिता के कारण पुलिस-प्रशासन द्वारा मार्गों पर नाकेबंदी किए जाने से वह गांव नहीं पहुंच सके। लिहाजा, सांसद ने शहीद दरोगा के भाई सर्वेश मिश्रा और बेटे अनुभव को लखीमपुर बुलाकर मुलाकात की और सीबीआई जांच का आश्वासन देकर लखनऊ लौट गए।
विज्ञापन

बरेली के फरीदपुर थाने में तैनात दरोगा मनोज मिश्रा की नौ सितंबर, 2015 की रात को पशु तस्करों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब से  शहीद दरोगा के पिता समेत परिवार वाले हत्या में गहरी साजिश का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस बावत शासन-प्रशासन में सुनवाई न होने से आहत शहीद दरोगा के परिवार वाले बुधवार से गांव में क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं और पंचायत चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस दौरान वरुण गांधी मोहल्ला नौरंगाबाद स्थित नेशनल शूटर दिलीप चंदेल के आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed