{"_id":"2af4baf32baacabd1eb62e961e416a89","slug":"varun-will-come-tomorrow-meet-the-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण कल आएंगे, किसानों से मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण कल आएंगे, किसानों से मिलेंगे
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 26 Jun 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी 28 जून को जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं। वह हेलीकॉप्टर से निघासन पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वह किसानों से मिलेंगे।
सांसद गांधी के कार्यालय सचिव नसीब सिंह ने बताया कि वरुण गणेश प्लाईवुड फैक्ट्री, निघासन के मैदान पर हेलीकॉप्टर से 28 जून की सुबह 08.30 बजे उतरेंगे। यहां से वह नौ बजे नौगवां बेला पहुंचेंगे, जहां किसानों से मिलने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर सड़क मार्ग से पलिया, भीरा, पड़रियातुला और महेवागंज होते हुए लखीमपुर आएंगे। शहर में संकटा देवी से सर्राफा मंडी, मेन रोड होते हुए राजापुर मंडी में लोगों से मिलते हुए लालपुर स्थित सभास्थल पर 12.10 बजे पहुंचेंगे। यहां भी किसानों से रूबरू होंगे और जनसभा करेंगे। इसके बाद 12.50 बजे ढकवा गढ़ी, ओयल पहुंचेंगे। यहां भी किसानों से रूबरू होने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।
मझगईं। सांसद वरुण गांधी के 28 जून के दौरे को लेकर तैयारियां चल रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता अटलकुमार गुप्ता ने बताया कि कस्बे के पेट्रोल पंप पर सांसद वरुण गांधी का स्वागत किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। सांसद गांधी नौगवां के सिद्धबाबा मंदिर, लालपुर और ढकवा ओयल में सदमें से मृत किसानों के परिवार वालों की मदद के लिए सहायता राशि की चेक भी प्रदान करेंगे। उनके कार्यालय सचिव ने बताया कि जिले के चार मृत किसानों के आश्रितों को वह चेक प्रदान करेंगे।