{"_id":"60f077ce8ebc3ec2061da829","slug":"vaccination-without-certificate-issued-date-of-second-dose-also-found-lakhimpur-news-bly453184888","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण बिना प्रमाण पत्र जारी, दूसरी डोज की तारीख भी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण बिना प्रमाण पत्र जारी, दूसरी डोज की तारीख भी मिली
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना टीकाकरण के दौरान लापरवाही बरती जा रही है। रोजाना तरह-तरह के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों जहां एएनएम ने कोवाक्सिन वैक्सीन लगाकर पोर्टल पर कोविशिल्ड फीड कर दी तो वहीं कुछ लोगों के वैक्सीन लगाने के बाद पोर्टल पर विवरण ही अपलोड नहीं किया। फिलहाल अब नया मामला प्रकाश में आया है। गोला में बिना वैक्सीन लगे ही एक महिला का प्रमाण पत्र तक जारी हो गया। इस तरह की गड़बड़ियों को लेकर लोगों को दिक्क्त हो रही है।
खतरा मोल लेकर कोरोना से बचने का हो रहा प्रयास
गोला गोकर्णनाथ। कोरोना वैक्सीन की कमी के चलते सीएचसी में टीका लगवाने आ रहे लोगों में आपाधापी की स्थिति है। वैक्सीन खत्म न हो जाए, इस हड़बड़ी में काउंटर पर भीड़ जुट रही है। संक्रमण का खतरा मोल लेकर लोग कोरोना से बचने में लगे हैं। टीकाकरण के दौरान न तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैैं और न ही मास्क लगा रहे हैं।
बिना टीकाकरण के प्रमाण पत्र जारी
गोला की लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि हमने तो टीका लगवाया नहीं, फिर भी प्रमाण पत्र जारी होकर दूसरी डोज की तारीख भी मिल गई। बताया कि 22 जून को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। इस पर गोला सीएचसी पर टीकाकरण के लिए 23 जून की तारीख मिली थी। मगर, उस दिन टीकाकरण कराने के लिए जा नहीं सके। अब जब 13 जुलाई को दोबारा टीकाकरण के लिए पंजीकरण संबंधी जानकारी करनी चाही तो वैक्सीनेशन होने की जानकारी लगने के साथ प्रमाण पत्र भी जारी हो गया। दूसरी डोज के लिए 15 सितंबर और 13 अक्टूबर की डेट भी मिल गई।
विज्ञापन
उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण के लिए वैक्सीन की डोज उपलब्ध होती है। भीड़ भाड़ होने के कारण पोर्टल पर फीडिंग के दौरान गलती हुई होगी। यदि बिना टीका लगे प्रमाण पत्र जारी हो गया है तो इसका निस्तारण कराया जाएगा।
डॉ. गणेश कुमार, प्रभारी, पीएचसी कुंभी एवं कोविड प्रभारी।
इस तरह की चूक कैसे हो गई। इस संबंध में पोर्टल देखने के बाद ही पता लग सकेगा। वैसे इसका निस्तारण करा दिया जाएगा। टीकाकरण होने में किसी प्रकार की दिक्क्त नहीं आएगी।
डॉ. बलबीर सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।