फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   vaccination will start in three schools today

तीन स्कूलों में आज होगा टीकाकरण का आगाज

Mon, 28 Mar 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
vaccination will start in three schools today
लखीमपुर खीरी। जागरूकता के अभाव में नहीं मिल रही टीकाकरण को रफ्तार शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य महकमे ने स्कूल संचालकों से संपर्क साधा। इसी का परिणाम रहा कि शहर के तीन स्कूल संचालकों ने सोमवार को विद्यालय में शिविर लगवाने की पेशकश की है।
विज्ञापन

जिले में 12 से 15 साल तक के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ। इसके लिए शासन ने एक लाख सत्तर तीन सौ 39 का लक्ष्य निर्धारित किया मगर आठ दिन में मात्र 2673 बच्चों ने ही वैक्सीन लगवाई है। इसकी वजह स्वास्थ्य महकमे की उदासीनता रही। 15 से 18 साल तक के किशोर किशोरियों का वैक्सीनेशन करने के लिए जिम्मेदारों ने बैठक से लेकर व्यापक प्रचार प्रसार तक किया था, लेकिन 12 से 15 साल तक के किशोर किशोरियों को लेकर न तो स्कूल संचालकों से संपर्क साधा गया और न ही स्कूल प्रशासन के साथ बैठक की गई।
विज्ञापन

यही वजह है कि टीकाकरण करण केंद्र पर बच्चे नहीं पहुंच रहे। जिला एवं महिला अस्पताल के बूथ पर रोजाना सन्नाटा पसरा रहता है। गिनती के बच्चे पहुंचने से वैक्सीन खराब होने तक की संभावना बन जाती है। हालांकि खबर छपने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्कूल संचालकों से संपर्क किया। इस पर अजमानी इंटरनेशनल स्कूल, अजमानी पब्लिक स्कूल एवं विवेक ज्ञान स्थली एकेडमी के लोगों ने शिविर लगवाने की पेशकश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed