{"_id":"68c31d81fb0006384b0b0232","slug":"vaccination-started-to-protect-animals-from-lumpi-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-155509-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पशुओं को लंपी से बचाने के लिए टीकाकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पशुओं को लंपी से बचाने के लिए टीकाकरण शुरू
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेहजम क्षेत्र में एक पशु में लंपी बीमारी कि पुष्टि होने पर विभाग अलर्ट हो गया है। अन्य पशुओं को लंपी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। पहले चरण में 20 हजार पशुओं को टीका लगाया जाएगा। जिन क्षेत्रों में लंबी से संबंधित पशुओं में लक्षण देखे गए हैं, वहां पहले टीकाकरण कराया जाएगा।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सचान ने बताया कि पशुओं में होने वाली लंपी एक स्किन डिजीज है। यह पशुओं (खासकर गायों) में फैलने वाला एक संक्रामक रोग है, जो त्वचा पर गांठें, बुखार और अन्य लक्षण पैदा करता है। लंपी स्किन डिसीज वायरस के कारण होता है। मच्छरों व मक्खियों जैसे कीड़ों से फैलता है।
इस बीमारी से पशुधन को बचाने के लिए सफाई, कीटनाशकों का प्रयोग, टीके और पशु चिकित्सक की सलाह दी जाती है। सीवीओ ने बताया कि टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है, जो सितंबर में ही पूरा करा लिया जाएगा। पहले चरण में 20 हजार पशुओं को टीका किया जाएगा। इसके बाद जैसे-जैसे वैक्सीजन मिलती रहेगी वैसे-वैसे टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
यह लक्षण दिखें तो विभाग को दें सूचना
सीवीओ डॉ. दिनेश कुमार सचान ने बताया कि लंबी के मुख्य लक्षण पशु के शरीर पर उभरी गांठें, बुखार, भूख न लगना, चेहरे और पैरों में सूजन, लंगड़ापन हैं। यह एक संक्रामक रोग है जो मवेशियों में होता है। सीवीओ ने पशुपालकों से अपील की है कि अगर किसी भी पशु में यह लक्षण दिखे तो तत्काल विभाग को सूचना दें।