फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   vaccination

टीकाकरण अभियान : ग्रामीणों की हिस्सेदारी मात्र 22 फीसदी

Sun, 20 Jun 2021 05:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
vaccination
रूकुंदीपुर में महिला को कोरोना टीका लगाती एएनएम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कोरोना का खत्म करने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने टीकाकरण अभियान शुरू किया। अब भी विभिन्न भ्रांतियों के कारण शहर की अपेक्षा गांव के लोग वैक्सीनेशन कराने से बच रहे हैं। यही वजह है कि टीका लगवाने वाले लोगों में ग्रामीणों की हिस्सेदारी महज 22 फीसदी है। इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में शत प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए जिले के नौ ब्लॉकों में 21 जून से अभियान शुरू होगा। हर ब्लॉक में इसके लिए चार सदस्यीय 20 टीमें लगेंगी।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में अब भी गांव देहात के लोगों की हिस्सेदारी बेहद कम हैं। जिले में टीकाकरण लक्ष्य 8,69,447 निर्धारित है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के करीब 22 प्रतिशत लोगों का ही टीकाकरण हो पाया है। ऐसे में तीसरी लहर की आशंका देखते को हुए प्रदेश सरकार ने 21 जून से जिले के नौ ब्लॉकों में अभियान चलाकर ग्रामीणों का टीकाकरण करने के निर्दश दिए हैं। स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदार इसकी तैयारियों को लेकर जोर शोर से लगे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कार्यालय के लोगों का कहना है कि इसके लिए एक ब्लॉक को चार भागों में बांटा जाएगा। टीकाकरण के लिए चार सदस्यीय 20 टीमें लगाई जाएंगी। यह सभी टीमें एक हिस्से में रहने वालों का वैक्सीनेशन करेंगी, जिससे कोई भी ग्रामीण छूटने न पाए।
विज्ञापन

.
इन ब्लॉकों में चलेगा टीकाकरण अभियान
ईसानगर, धौरहरा, रमियाबेहड़, निघासन, पसगवां, बेहजम, फरधान, फूलबेहड़ एवं नकहा।
.
पहले किया जाएगा जागरूक
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बताते हैं कि टीकाकरण से पहले टीमें निर्धारित क्षेत्र में जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने के प्रति जागरूक करेंगी। इसमें प्रधान, आशा, एएनएम से लेकर ब्लॉक एवं तहसील स्तर के लोग होंगे। इसके बाद टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
कार्यक्रम
पहला- 21 से 22, दूसरा-23 से 24, तीसरा-25 से 26, चौथा-28 से 30 जून
..........
टीकारण अभियान की शुरुआत- 16 जनवरी
टीकाकरण लक्ष्य- 849447
अब तक ग्रामीणों का टीकाकरण -147630
..........
एक से 15 जून तक टीकाकरण
18 से अधिक- 22630
45 से अधिक- 26432
....
ग्रामीणों के पिछड़ने का कारण
- टीकाकरण को लेकर लोगों में व्याप्त भ्रांतियां
- जागरूकता में कमी
- शिक्षा का अभाव
- पंजीकरण के लिए स्मार्ट फोन न होना
- सामाजिक संगठनों का जागरूक करने में रूचि न लेना
- टीकाकरण के प्रचार प्रसार में कमी
.
ग्रामीण क्षेत्रों में शत प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए 21 जून से अभियान शुरू होगा। इसके लिए नौ ब्लॉको में पायलट प्रोजक्ट चलेगा। माइक्रोप्लान तैयार कर लिया है। वैक्सीनेशन करने में 20 टीमें लगाई जाएंगी।
- डॉ. बलबीर सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed