फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   vaccination

18 गांवों में सिर्फ 60 लोगों ने ही कराया टीकाकरण

Sun, 30 May 2021 06:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
vaccination
पलियाकलां। गांवों में फैलते कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए शनिवार को 18 गांवों के उपकेंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान सिर्फ 60 लोगाें ने ही टीका लगवाया।
विज्ञापन

शनिवार को 18 गांवों में टीकाकरण के लिए टीमें पहुंचीं, लेकिन ग्रामीणों के न पहुंचने से टीमें निराश दिखीं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को खजुरिया, संपूर्णानगर, मझगईं, त्रिलोकपुर, पतवारा, पटिहन, अतरिया, गौरीफंटा, रानीनगर, मकनपुर, परसपुर, बसंतापुर, इटैइया, नौगवां, मरौंचा, नगला, त्रिकोलिया, सुमेरनगर आदि गांवों में उपकेंद्रों पर टीकाकरण टीमें मौजूद थीं, लेकिन 18 गांवों में सिर्फ 60 लोगों का ही टीकाकरण किया जा सका, जबकि पलिया सीएचसी में 40 लोगों ने टीका लगवाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एचएन वरुण ने बताया कि 18 गांवों के उपकेंद्रों पर शनिवार को टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी, लेकिन इन केंद्रों पर ग्रामीण काफी कम संख्या में पहुंचे, जिसके चलते ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका नहीं लग सका। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक होना होगा। वैक्सीन उनकी सुरक्षा के लिए है, इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता। ग्रामीण डर त्यागें और टीका लगवाएं।
विज्ञापन

इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ एचएन वरुण ने अमर उजाला में लगातार छप रही खबर का संज्ञान लेते हुए शनिवार को कोविड टीकाकरण की स्थिति जानने के लिए कई गांवों का भ्रमण किया। संपूर्णानगर, परसपुर, सुमेरनगर समेत कई गांवों में पहुंचकर टीकाकरण कर रही स्वास्थ्य टीम को ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed