{"_id":"61fec19c05ec15442240ac6b","slug":"vaccination-corona-vaccination-lakhimpur-news-bly474608368","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में शत प्रतिशत पूरा करें वैक्सीनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में शत प्रतिशत पूरा करें वैक्सीनेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर-खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार को कोविड वैक्सीनेशन को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने सात दिन में शत प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिए। इसके लिए सीएमओ ने एसीएमओ को नोडल नामित किया है।
सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि डीएम ने वीडियो कॉंन्फ्रेंसिंग कर टीकाकरण की समीक्षा कर 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को पहली और दूसरी, 15 साल से अधिक उम्र के किशोरों को पहली डोज का लक्ष्य सात दिन में शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के 98.83 प्रतिशत लोगों को पहली और 68.97 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं 15 वर्ष से अधिक उम्र के 65.47 प्रतिशत किशोर-किशोरियों को पहली डोज लग चुकी है।
सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षकों को निर्धारित लक्ष्य सात दिन में शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं ईसानगर और बिजुआ सीएचसी में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है। सीएमओ ने एसीएमओ को डॉ. अश्विनी कुमार को रमियाबेहड़, धौरहरा, ईसानगर और निघासन एवं एसीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता को मोहम्मदी, पसगवां, मितौली और पलिया सहित एसीएमओ डॉ. कुलदीप आदिम को बांकेगंज, बेहजम, कुंभी के साथ नगर क्षेत्र व एसीएमओ डॉ. बीसी पंत को फूलबेहड़, नकहा, फरधान, बिजुआ सीएचसी का लक्ष्य पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।