फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Urban Bank 's shareholders This time, 12 per cent dividend

अर्बन बैंक के अंशधारकों को इस बार 12 फीसदी लाभांश

Thu, 26 Nov 2015 06:36 PM IST
लखीमपुर-खीरी
लखीमपुर-खीरी Updated Thu, 26 Nov 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
Urban Bank 's shareholders This time, 12 per cent dividend
लखीमपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक ने वित्तीय वर्ष 2014-15 में 167.43 लाख रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। बैंक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बैंक की 30 वीं वार्षिक साधारण सभा की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार अंशधारकों को 12 फीसदी लाभांश देने का निर्णय किया गया है। सभा का शुभारंभ बैंक अध्यक्ष ने दीप प्रज्जवलन, सहकारी ध्वजारोहण और ध्वजगान के साथ किया।   
विज्ञापन

बैंक के प्रधान कार्यालय में हुई वार्षिक साधारण सभा में बैंक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2014-15 में हुई प्रगति का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में बैंक की जमाराशियों में 6.46 फीसदी और लगे ऋणों में 26.70 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बैंक के ऋण वितरण में अनर्जक आस्तियां घटकर मात्र 1.47 प्रतिशत रह गई है। प्रबंध व्यय का बैंक की कार्यशील पूंजी से प्रतिशत निर्धारित 2 प्रतिशत के सापेक्ष 1.24 प्रतिशत ही रहा है।
विज्ञापन

बैंक अध्यक्ष ने बताया कि ग्राहकों को बैंक द्वारा रूपै एटीएम कार्ड उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया पूर्ण हो गयी है। सचिव शवल गुप्ता ने वार्षिक साधारण सभा की कार्यवाही के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2014-15 के वित्तीय लेख प्रस्तुत किए तथा आगामी वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए अधिकतम दायित्व, कार्यक्रम निर्धारण तथा बजट की स्वीकृति प्राप्त की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला, संचालक कृष्ण गोपाल शेखर, जीवनलाल वर्मा ने संबोधित किया। इनके अलावा संचालक राम नरेश, प्रकाश चद्र मिश्रा, आशीष मिश्रा, सिया सिंह, आशू गुप्ता, राजीव गुप्ता, डीएन बंसल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed