फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uproar after death of mother and child in private hospital in Kheri, case filed against doctor

Lakhimpur Kheri News: खीरी में निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हंगामा, डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 28 Apr 2023 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Uproar after death of mother and child in private hospital in Kheri, case filed against doctor
खीरी टाउन। खीरी थाना क्षेत्र के चहमलपुर गांव में स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही के चलते जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची खीरी पुलिस के काफी समझाने-बुझाने और देर रात डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद परिजन माने।
विज्ञापन

बुधवार देर रात रमित कुमार पुत्र राम स्नेही निवासी ग्राम लोनपुरवा थाना लहरपुर जिला सीतापुर की 22 वर्षीय पत्नी काजल को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन पहले उसे नकहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने काजल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल ले जाने के बजाय रास्ते में पड़ने वाले चहमलपुर गांव में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया। जहां देर रात जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। इस पर परिजन अस्पताल में ही हंगामा करने लगे। शव लेकर बाहर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर रख दिया और हंगामा काटने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची खीरी पुलिस ने परिजनों को समझाया लेकिन परिजन नहीं माने और डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। देर रात खीरी पुलिस ने मृतका के पति रमित कुमार की तहरीर पर निजी अस्पताल के डॉक्टर अमरजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया तब परिजन माने। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह निजी अस्पतालों में पहुंचते हैं लोग
जिले में आए दिन गांव देहात के आसपास खुले निजी अस्पतालों में मरीजों के साथ ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। अक्सर प्रसव पीड़ा होने से लोग घबरा जाते हैं और नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचते हैं। वहां डॉक्टर प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर देते हैं। अस्पताल के आसपास ही निजी अस्पतालों के दलाल सक्रिय रहते हैं, जो गांव मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पताल ले जाने की सलाह देते हैं। जिसके एवज में उनको मोटा कमीशन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed