{"_id":"5746fece4f1c1b0420692537","slug":"upon-completion-baseline-survey-the-annual-increase-in-pensions-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसलाइन सर्वे पूरा होने पर होगी पेंशन में वार्षिक वृद्धि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसलाइन सर्वे पूरा होने पर होगी पेंशन में वार्षिक वृद्धि
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 26 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
money
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
21540 समाजवादी पेंशनर्स के सर्वे में बेसिक शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग पिछड़े
समाजवादी पेंशन योजना के तहत लाभार्थी परिवारों का अभी बेसलाइन सर्वे पूरा नहीं हो सका है, जिससे 21 540 लाभार्थियों को पेंशन में 50 रुपये प्रतिमाह की वार्षिक वृद्धि से वंचित होना पड़ सकता है। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह ने 2015-16 में लाभान्वित नए परिवारों का सर्वेक्षण प्रपत्र बेसिक शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराते हुए सर्वे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
गाइड लाइन के मुताबिक समाजवादी पेंशनधारक परिवार के मुखिया को शिक्षा, साक्षरता और स्वास्थ्य से संबंधित शर्तें पूरी करने पर एक वर्ष के बाद लाभार्थियों की पेंशन में 50 रुपये प्रतिमाह बढ़ोत्तरी हो जाएगी। 15 ब्लाकों के ग्रामीण क्षेत्र में 19353 लाभार्थियों का स्वास्थ्य सर्वे किया जाना शेष है, जिसके लिए विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैैं। इसी तरह 10 नगरीय क्षेत्रों में 2187 लाभार्थियों का शिक्षा सर्वे होना शेष है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह ने बीएसए और सीएमओ को प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए शीघ्र सर्वे कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन