{"_id":"587f9b394f1c1bd804efef5e","slug":"upon-activation-of-the-situation-in-the-villages-committees-sudhrenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"समितियों के सक्रिय होने पर सुधरेंगे गांवों के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समितियों के सक्रिय होने पर सुधरेंगे गांवों के हालात
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण देंगे ट्रेनर
- सीडीओ बोले प्रतिमाह सुनिश्चित कराएं समितियों की बैठक
ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों के सुचारू संचालन के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। जिसमें सीडीओ अमित सिंह बंसल ने कहा कि ग्राम पंचायतों में प्रतिमाह समितियों की बैठक नियमित तौर पर कराई जाए। इससे लोगों का जुड़ाव बढ़ेगा और स्वास्थ्य सेवाएं लेने के लिए जागरूकता पैदा होगी।
विकास भवन सभागार में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों के सदस्यों को प्रशिक्षण देने के लिए ट्रेनरों को प्रशिक्षित करने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर चर्चा करने के बाद इसकी आवश्यकता के बारे में बताया गया। सीएमओ डॉ. जावेद अहमद ने कहा कि कार्यशाला में प्रशिक्षण उपरांत ब्लाक में जाकर समितियों के सदस्यों को प्रशिक्षण देंगे। राज्य स्तरीय प्रशिक्षक हरकीरत सिंह ने प्रशिक्षण के गुण, राष्ट्रीय कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर पूनम मिश्रा ने स्वास्थ्य पोषण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान और एएनएम के संयुक्त हस्ताक्षर से खाता संचालित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक राजस्व ग्राम के हिसाब से 10 हजार रुपये सालाना बजट भेजा जाता है। इस मौके पर डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी मातादीन, डॉ. वीबी राम, अशोक कुमार मौजूद रहे।