फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP weather update fog covered Lakhimpur Kheri

Weather: लखीमपुर खीरी में छाया कोहरा, सुबह नौ बजे के बाद खिली धूप; आसपास के जिलों में मौसम का हाल

Tue, 21 Jan 2025 11:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Jan 2025 11:37 AM IST
सार

कभी कोहरा तो कभी धूप... मौसम में बदलाव जारी है। लखीमपुर खीरी में मंगलवार सुबह कोहरा छाया तो शाहजहांपुर में धूप खिली। वहीं पीलीभीत में कोहरे की धुंध छाई रही। 

विज्ञापन
UP weather update fog covered Lakhimpur Kheri
खीरी में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में मंगलवार सुबह फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। धौरहरा तहसील क्षेत्र में सोमवार देर रात से घना कोहरा छा गया था। कोहरे के चलते सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा था। शहर में सुबह नौ बजे के बाद हल्की धूप खिल गई। आसमान में बादल भी आते जाते रहे। 

विज्ञापन

 
धौरहरा क्षेत्र शारदा और घाघरा नदी नदियों के बीच में बसा होने के चलते इसे तराई क्षेत्र कहा जाता है। इस क्षेत्र में नदियों की वजह से अपेक्षाकृत ज्यादा कोहरा पड़ता है। तराई क्षेत्र धौरहरा में सोमवार रात से घना कोहरा छाने लगा था। कोहरे के कारण लोगों को वाहन चलाने में परेशानी हुई। हालांकि शहर में सुबह मौसम साफ दिखाई दिया।

विज्ञापन

UP weather update fog covered Lakhimpur Kheri
पीलीभीत स्टेडियम में दौड़ लगाते युवा - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में कोहरे की धुंध, सर्द हवा से बढ़ी सर्दी 
तराई के जनपद पीलीभीत में मौसम में बदलाव देखने को मिला। दो दिन अच्छी धूप खिलने के मंगलवार को मौसम फिर सर्द हो गया। सुबह से कोहरे की धुंध छाई रही। सर्द हवा से मौसम में ठंड का असर बढ़ गया। सुबह के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी। 
 

UP weather update fog covered Lakhimpur Kheri
शाहजहांपुर में खिली धूप - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर में रात का पारा गिरा, सुबह से खिली धूप
शाहजहांपुर में सोमवार रात को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 9.9 से घटकर 9.0 डिग्री सेल्सियस रह गया। हालांकि मंगलवार को सुबह ही धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन सर्द हवा चलने से गलन का असर बरकरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed