फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   up vidhan sabha elections Congress gave ticket to Lakhimpur Kheri Pasgwan victim Ritu Singh Bala Prasad Awasthi may join Samajwadi party

लखीमपुर खीरी का सियासी घटनाक्रम: रितु सिंह को कांग्रेस ने दिया टिकट, भाजपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने दिया इस्तीफा

Thu, 13 Jan 2022 02:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 13 Jan 2022 02:52 PM IST
सार

कांग्रेस ने गुरुवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पहली 125 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें पसगवां कांड की पीड़िता रितु सिंह को कांग्रेस ने टिकट दिया है। उधर, भाजपा में इस्तीफा देने वाले नेताओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसमें लखीमपुर के एक विधायक का भी नाम जुड़ गया है।

विज्ञापन
up vidhan sabha elections Congress gave ticket to Lakhimpur Kheri Pasgwan victim Ritu Singh Bala Prasad Awasthi may join Samajwadi party
रितु सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी विधानसभा सीट पर पसगवां कांड की पीड़िता रितु सिंह को कांग्रेस ने टिकट दिया है। कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पहली 125 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें रितु का भी नाम है। उनका टिकट कंफर्म होने से समर्थकों में उत्साह है।

विज्ञापन


पिछले साल पसगवां में ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान सपा प्रत्याशी रहीं रितु सिंह के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की थी। इसके बाद कोंग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी रितु सिंह से मिलने उनके घर पहुंची थीं। करीब दो महीने बाद आश्चर्यजनक ढंग से रितु सिंह लखनऊ में कांग्रेस में शामिल हो गई थीं।
विज्ञापन


काम आया प्रियंका का मरहम
पसगवां कांड के 10 दिन बाद 17 जुलाई को कांग्रेस महासचिव ने मैगलगंज इलाके में रितु सिंह के घर जाकर मुलाकात की थी। साथ ही उनकी लड़ाई लड़ने में साथ देने की बात कही थी। जिसके बाद 11 सितंबर को लखनऊ में  वह प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी के सपा में जाने की अटकलें
यूपी में सियासी उठापटक का दौर जारी है। भाजपा के कई नेता पार्टी छोड़कर सपा में शामिल हो चुके हैं। जबकि कई अन्य नेताओं के सपा में जाने की चर्चा है। इसी क्रम में लखीमपुर खीरी से भाजपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी के सपा में शामिल होने की अटलकें तेज हो गई हैं। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed