फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   up school holiday schools closed in Lakhimpur Kheri class VIII due to dense fog and cold wave

UP School Holiday: सर्दी का सितम जारी... यहां आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी, ये स्कूल भी रहेंगे बंद; नया अपडेट

Sun, 05 Jan 2025 09:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Jan 2025 09:37 AM IST
सार

सर्दी को देखते हुए यूपी में छुट्टियों का एलान कर दिया गया है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा। डीआईओएस और बीएसए ने आदेश जारी किया है। साथ ही इसका पालन करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
up school holiday schools closed in Lakhimpur Kheri class VIII due to dense fog and cold wave
up school holiday - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में भीषण ठंड का दौर जारी है। पूरा जिला शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। सर्दी को देखते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में 10 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं माध्यमिक के कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की छुट्टी अग्रिम आदेश तक कर दी गई है। 
विज्ञापन


शनिवार को डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह और बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश जारी करते हुए इसका पालन करने के निर्देश दिए हैं। कई दिन बाद एक बार फिर कोहरे की चादर बिछी नजर आई। शनिवार सुबह छाए घने कोहरे में बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। 
विज्ञापन


दृश्यता शून्य रही। वाहनों को लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। थोड़ी दूर का भी नहीं दिख रहा था। हाईवे और ग्रामीण इलाकों में तो हालात और ज्यादा खराब रहे। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 11 और अधिकतम 18 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे के कारण सूरज की किरणें भी जमीन तक नहीं पहुंच सकीं। सर्द हवाओं ने सर्दी को और बढ़ा दिया। गलन भरे दिन में लोग घरों में कैद होकर रह गए। दुकानों आदि के बाहर दुकानदार अलाव जलाकर सर्दी को कम करने की कोशिश करते रहे। हालांकि नगर पालिका ने अलाव के इंतजाम किए हैं लेकिन शाम के वक्त ही यह अलाव जलाए जाते हैं। दिनभर लोगों को ठिठुरना पड़ता ह।

शाहजहांपुर में माध्यमिक स्कूलों का समय बदला
शाहजहांपुर में भीषण शीतलहर को ध्यान में रखकर माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सुबह दस से अपराह्न तीन बजे से तक किया जाएगा। इसको लेकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि माध्यमिक के सभी विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित कर दिया गया है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की ओर से पत्र सौंपकर मांग की गई थी।

बरेली में लोगों की छूटती रही कंपकंपी
उधर, बरेली में कड़ाके की ठंड का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। सुबह घना कोहरा रहा। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली, पर सर्द हवा की वजह से बेअसर साबित हुई। लोगों की कंपकंपी छूटती रही। दिन का पारा एक कदम और फिसलकर सामान्य से सात डिग्री कम दर्ज हुआ। शाम होते ही फिर शहर पर घने कोहरे की चादर तनने लगी। रात 11 बजे तक कई जगह दृश्यता शून्य दर्ज की गई। रविवार की सुबह भी कोहरे के साथ हुई। 

 

अगले तीन दिन कोल्ड डे का अलर्ट
मौसम विभाग ने सात जनवरी से शहर में फिर बर्फीली हवा के प्रवेश से कोल्ड डे का अलर्ट है। गलन बढ़ेगी। कोहरा घना होने से दृश्यता शून्य रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 14 तो न्यूनतम पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए। मौसम विभाग ने फिलहाल ठंड जारी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed