{"_id":"615c78a18ebc3e626637c9b4","slug":"up-minister-ajay-mishra-teni-claims-no-involvement-of-son-ajay-in-lakhimpur-violence-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी बवाल: अजय मिश्र टेनी का दावा- बेटे के शामिल होने का सबूत मिल जाए तो दे दूंगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी बवाल: अजय मिश्र टेनी का दावा- बेटे के शामिल होने का सबूत मिल जाए तो दे दूंगा इस्तीफा
Tue, 05 Oct 2021 11:15 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:15 PM IST
सार
अजय मिश्र टेनी ने कहा कि मेरा पुत्र दोषी नहीं है। घटनास्थल पर अगर मेरे पुत्र के होने का कोई साक्ष्य मिलता है, तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि उनका पुत्र उनके घर में ही है।
विज्ञापन
अजय मिश्र टेनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तिकुनियां बवाल मामले से जुड़े दो नए वीडियो मंगलवार को वायरल हुए। इन पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वीडियो में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का बेटा किसानों को कुचलता दिख रहा है। इससे मामले में प्रतिक्रिया देते हुए टेनी ने कहा कि उस वीडियो में उनका बेटा गाड़ी में नहीं था।
विज्ञापन
जब बेटा दोषी नहीं, तो गिरफ्तारी का क्या मतलब?
उन्होंने कहा कि आशीष मिश्र बनवीरपुर में थे। उन्होंने दावा किया कि अगर उनके बेटे आशीष मिश्र लखीमपुर हिंसा के किसी वीडियो में दिख जाएं, तो वो अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। वहीं पुत्र की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि जब पुत्र दोषी नहीं है तो उनकी गिरफ्तारी का क्या मतलब।
विज्ञापन
बेटे के शामिल होने का सबूत मिला तो इस्तीफा दे दूंगा: टेनी
रिपोर्ट दर्ज हुई है, तो मामले की जांच हो रही है। मेरा पुत्र दोषी नहीं है। घटनास्थल पर अगर मेरे पुत्र के होने का कोई साक्ष्य मिलता है, तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि उनका पुत्र उनके घर में ही है।
विज्ञापन