UP News: चार दिन पहले युवती की शोहदों ने की पिटाई, पांचवें दिन मौत, दो गिरफ्तार, चौकी प्रभारी निलंबित
UP News : लखीमपुर खीरी में भीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पहले एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास में विफल रहने पर शोहदों की पिटाई से घायल युवती ने शुक्रवार की शाम को दम तोड़ दिया। युवती का बिजुआ सीएचसी में इलाज चल रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
लखीमपुर खीरी में भीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पहले एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास में विफल रहने पर शोहदों की पिटाई से घायल युवती ने शुक्रवार की शाम को दम तोड़ दिया। युवती का बिजुआ सीएचसी में इलाज चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) को उन धाराओं में जोड़ा गया जिसके तहत उनकी गिरफ्तारी की गई। वहीं, चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
लखीमपुर खीरी में भीरा थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। युवती की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। IPC की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) को उन धाराओं में जोड़ा गया जिसके तहत उनकी गिरफ्तारी की गई। चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। pic.twitter.com/TwsVJgqsnD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2022विज्ञापन
एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती 12 सितंबर 2022 को अपने घर में अकेली थी, जो दरवाजे पर बैठी थी। तभी गांव के ही सलीमुद्दीन और आसिफ आ गए और युवती के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करने लगे। युवती ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने युवती की पिटाई कर दी। इसी दौरान युवती की मां भी आ गई तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी।
इसके बाद पीड़ित मां ने भीरा थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मामूली धाराओं में एनसीआर दर्ज कर इतिश्री कर ली। उधर, घायल युवती को उसकी मां ने बिजुआ सीएचसी में भर्ती कराया। शुक्रवार को भी मां के साथ युवती दवा लेने बिजुआ सीएचसी गई थी। वहां से लौटने के बाद शाम करीब आठ बजे उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।
पुलिस पर लगा आरोप
मृतका के भाई ने बहन के साथ आरोपियों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि जो तहरीर उसकी मां ने पुलिस को दी, उस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, बल्कि पुलिस ने अपनी ओर से दूसरी तहरीर लिखवाई, जिसमें सिर्फ मारपीट का मामला रखा। इस तरह पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए तहरीर ही बदलवा दी।