{"_id":"5e4a94a78ebc3ef2c571e6dd","slug":"up-board-exam-2020-lakhimpur-news-bly3962202162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा आज से, 88452 परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा आज से, 88452 परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कड़ी निगरानी के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रहीं है। इसमें हाईस्कूल व इंटर के 88452 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नकलविहीन हो, इसके लिए डीएम ने सोमवार को डीआईओएस कार्यालय पर बने ऑनलाइन मॉनिटरिंग सेल एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने दूरदराज के परीक्षा केंद्रों को देखना चाहा, लेकिन बीएसएनएल की कमजोर नेटवर्किंग के कारण उनकी मंशा अधूरी रह गई। उन्होंने डीआईओएस को नेटवर्क की वैकल्पिक व्यवस्था करने के साथ अन्य तैयारियों की जानकारी ली।
दोपहर करीब 12 बजे डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ऑनलाइन मॉनिटरिंग कक्ष पहुंचकर मोहम्मदी के जेपी इंटर कॉलेज, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज, मुलायम सिंह कन्या इंटर कॉलेज सुखबसा सहित कई केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से देखना चाहा, नो सिग्नल के कारण उनकी मंशा अधूरी रह गई। कंट्रोल रूम पहुंचकर प्रभारी हयात अली अंसारी, किरन लता वर्मा से पूछताछ कर बेसिक फोन को चेक किया। सचल दल, केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, पुलिस बल, शिक्षक सहित नेटवर्क फेल होने पर वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी ली। उधर जीजीआईसी और सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज में सिटिंग प्लान सहित छात्राओं के रोल नंबर चिपकाने का काम होता रहा। डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल, बीएसए बुद्धप्रिय सिंह आदि मौजूद रहे।
कॉपियों पर कोड नंबर
परीक्षा में प्रयोग होने वाली कॉपियां रंगीन होंगी और इन पर कोड नंबर भी होगा। कॉपियां सिली होंगी, जिससे पेज बाहर न निकाला जा सके। हाईस्कूल एवं इंटर की बी कॉपियां के रंग भी अलग अलग होंगे। छात्रों को उत्तर पुस्तिका का क्रमांक और रोल नंबर हर पन्ने पर लिखना होगा। कॉपी से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके इसलिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड भी लाना होगा
छात्रों को प्रवेश पत्र के साथ रजिस्ट्रेशन कार्ड, आधार कार्ड या फिर अन्य कोई पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा। वहीं ट्रांसपेरेंट ज्योमेट्री बॉक्स, पेन, पेंसिल, रबर, साधारण घड़ी साथ ले जाने की छूट होगी। संस्थागत परीक्षार्थियों को यूनिफार्म में जाना होगा।
परीक्षा का समय
हाईस्कूल- सुबह 08 से 11:15 तक
इंटर- दोपहर 02 से 05:15 तक
आज के पेपर
हाईस्कूल- प्रारंभिक हिंदी
इंटर- सामान्य हिंदी
जोनल मजिस्ट्रेट-नौ
सेक्टर मजिस्ट्रेट- 15
स्टेटिक मजिस्ट्रेट- दस
संवेदनशील परीक्षा केंद्र- आठ
अतिसंवेदनशील- दो
संकलन केंद्र- सात
परीक्षा केंद्र - 128
10 वीं के परीक्षार्थी- 50056
12 वीं के परीक्षार्थी- 38396
परीक्षक - 3864
कंट्रोल रूम नंबर
डीआईओएस कार्यालय- 05872-277103 एवं 9454457323 है।
लखनऊ मुख्यालय - 05222239198