फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Unseasonable rain harvest Damage compensation rigging

बेमौसम बारिश से फसल क्षति के मुआवजे में धांधली

Fri, 26 Jun 2015 07:40 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 26 Jun 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
Unseasonable rain harvest Damage compensation rigging
मार्च में हुई बेमौसम बारिश और ओले गिरने से फसलों को हुई क्षति का मुआवजा देने में धांधली के खिलाफ राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने विलोबी हाल में धरना दिया। संगठन के लोगों ने मछली पालन के लिए तालाबों के पट्टे में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
विज्ञापन

विलोबी मेमारियल हाल के मैदान पर धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि तहसील लखीमपुर के सकेथू गांव में मत्स्य पालन के तालाबों के पट्टे करने में मनमानी की गई है। उन्होंने मत्स्य पालन विभाग पर सहकारी समिति गठित न कर न्याय पंचायत समिति को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले की चीनी मिलें बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद नही कर रहीं हैं। उन्होंने मांग की कि 15 जुलाई तक गन्ना किसानों को पूरा भुगतान किया जाए। उन्होंने बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को हुई क्षति का मुआवजा देने में लेखपालों और राजस्वकर्मियों पर धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने इस धांधली पर रोक लगाने और वंचित किसानों को चेक देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के बाद राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वाले लोगों में सुरेंद्र सिंह, संतोष, रामचंद्र, राजेंद्र प्रसाद, प्रेम चंद्र वर्मा, अशोक कनौजिया, श्रवण कुमार यादव, राम सिंह, संतराम, माधौ राम, प्रह्लाद, सत्येंद्र कुमार, राम सिंह, इंद्रपाल वर्मा, विमल वर्मा आदि लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed