{"_id":"579215d34f1c1b6949c4ca03","slug":"unicorn-out-of-dudhwa-shardanagr-creating-a-panic-in-the-villages-of-range","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा से निकला गैंडा शारदानगर रेंज के गांवों में मचा रहा आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा से निकला गैंडा शारदानगर रेंज के गांवों में मचा रहा आतंक
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 22 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
forest
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाके में दो माह बाद फिर गैंडे के लौटने से दहशत में हैं ग्रामीण
फसलों को तबाह कर रहा गैंडा, डर से खेतों की रखवाली को नहीं जा पा रहे किसान
दुधवा टाइगर रिजर्व से निकला गैंडा एक बार फिर दक्षिण खीरी वन प्रभाग अंतर्गत शारदानगर रेंज के बसहा भूड़ और बड़ा गांव में फसलों को रौंद रहा है। बीती शाम गैंडा क्षेत्र में एक किसान के झाले में घुस गया था। गैंडे की मौजूदगी के कारण लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी है।
दुधवा टाइगर रिजर्व से निकला गैंडा भटक कर एक बार फिर शारदानगर रेंज के बड़ागांव बसहा भूड़ गांवों के आसपास पिछले तीन दिनों से चहलकदमी कर रहा है। यह गैंड़ा फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। अब तक यह गैंडा कई एकड़ गन्ना, धान और मक्के की फसल को रौंदकर और चरकर नष्ट कर चुका है। गैंडे के डर से लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
मालूम हो यही गैंडा करीब दो माह पहले भी इस इलाके में कई दिन रहा था। इसके बाद यह शारदा नदी को पार कर उत्तर खीरी वन प्रभाग के निघासन रेंज में चला गया था। बाद में उसके दुधवा वापसी के संकेत मिले थे। इधर तीन दिनों से यह गैंडा एक बार फिर फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के बड़ागांव, बसहाभूड़ और मेंहदी गांव के पास भटकता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
बसहाभूड़ निवासी अजय सिंह ने बताया कि बीती शाम यह गैंडा पास में स्थित बालू सिंह के झाले में घुस गया। जानवरों के रंभाने पर जब वह बाहर निकले तो सामने गैंडे को देखकर उनके होश उड़ गए। अजय सिंह ने इलाके में गैंडे की मौजूदगी की सूचना डीएफओ नार्थ और साउथ को दी। उनका कहना है कि दो दिन पहले सूचना दिए जाने के बावजूद अभी तक वन विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। इससे इलाके के लोग दहशत में जी रहे हैं।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के शारदानगर रेंज अंतर्गत बसहाभूड़, बड़ागांव और मेंहदी गांवों के आसपास गैंडे की मौजूदगी की सूचना ग्रामीणों से मिली है। गैंडे की निगरानी के लिए मौके पर वन कर्मियों की टीम भेज दी गई है। वह स्वयं भी मौके पर जा रहे हैं। स्थिति का आंकलन करने के बाद किसानों की फसल की सुरक्षा के साथ गैंडे को सुरक्षित जंगल में भेजने का प्रयास किया जाएगा।
संजय विस्वाल, डीएफओ साउथ खीरी।