फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Under PMGSY roads become

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनेंगी कई सड़कें

Sun, 31 Jan 2016 09:10 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Sun, 31 Jan 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
Under PMGSY roads become
सांसद अजय मिश्र टेनी ने आज यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा छह नेपाल बार्डर पर अन्य सड़कों का निर्माण शीघ्र ही कराया जाएगा। उन्होंने जिले में कई स्थानों में नई बैंकों के शीघ्र ही खुलने की बात कही। प्रसव के दौरान महिलाओं को मिलने वाली धनराशि को शीघ्र दिलाने के लिए सीएमओ से कहा।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित वार्ता के दौरान टेनी ने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत मोतीपुर से कौड़ियाला घाट, रायपुर से सिसुवारी, पतरासी से बड़ागांव, गोला से कपरहा, अदलाबाद से बंधा मार्ग बनेंगे। इसके अलावा खजुरिया से बाजार घाट, पलिया घाट से बरसोला, इसके अलावा चार सड़कें बार्डर डेवलपमेंट के अंतर्गत मंजूर हुई हैं। उन्होंने बताया कि 3053 गांवों में विद्युतीकरण कराया गया। इसके अलावा जिले के 2253 गांवों में बिजली पहुंचाने के लिए चिह्नित किया गया है। स्वच्छ पेयजल के लिए 750 हैंडपंपों को रिबोर कराने का कार्य सांसद निधि से किया गया है। उन्होंने बताया कि मोतीपुर, सौनहा, महंगापुर, फजल नगर और चंदन चौकी में इलाहाबाद बैंक की नई शाखाएं खोली जाएंगी। इस दौरान संजय सिंह, संगम लाल मिश्र, केपी राना, नागेंद्र सिंह सेंगर, रतीराम लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed