फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uncle beaten with sticks, death

Lakhimpur Kheri News: मामा को लाठी-डंडों से पीटा, मौत

Mon, 14 Oct 2024 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Uncle beaten with sticks, death
मितौली। क्षेत्र के गांव कचिचानी में मामूली विवाद में एक ग्रामीण को उसके ही भांजों ने लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र के गांव कचियानी पुरवा निवासी 48 वर्षीय रामकुमार भार्गव और उनके भांजों का मकान पास-पास है। बताते हैं कि पड़ोसी प्रेमचंद विश्वकर्मा का रामकुमार भार्गव से काफी लगाव था। इसलिए वह अक्सर रामकुमार के यहां आया जाया करते थे। घंटों बैठा भी करते थे। प्रेमचंद की रामकुमार के भांजों से नहीं बनती थी। इसी बात को लेकर रामकुमार और उनके भांजों में मनमुटाव था।
विज्ञापन

बताते हैं कि रविवार को जब प्रेमचंद रामकुमार के यहां पहुंचे तो भांजों ने इसका विरोध किया। इस पर वाद विवाद बढ़ गया। बातचीत से शुरू हुआ मामला धीरे-धीरे मारपीट में तब्दील हो गया। आरोप है भांजों ने रामकुमार को लाठियों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। पुलिस को सूचना देने के साथ ही परिजन उन्हें मितौली सीएचसी लाए थे। जहां हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ ले जाते समय रास्ते में रामकुमार की मौत हो गई। इस मामले में रामकुमार की पत्नी फूलमती ने रमाकांत, तन्नू और अंकित के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। सूचना पर क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक राजू राव मौके पर पहुंचे। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed