फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Unbroken lamp in Ram temple will burn with pure ghee of Karnataka

रामलला के दरबार में कर्नाटक के देशी घी से जलेगा अखंड दीप, ट्रस्ट को भेंट किया गया 1125 किलो घी

Tue, 01 Sep 2020 07:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 01 Sep 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Unbroken lamp in Ram temple will burn with pure ghee of Karnataka
हरे रंग का रत्न जड़ित वस्त्र पहन कर तैयार हुए रामलला - फोटो : अमर उजाला
रामलला के दरबार में अब कर्नाटक की गाय के शुद्ध देशी घी से अखंड दीप जलेगा। महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल के अनुरोध पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने यह अनुमति दे दी है। ट्रस्ट से अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर्व पर महावीर मंदिर न्यास की ओर से पूर्व आईपीएस ऑफिसर किशोर कुणाल ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को तीन साल के लिए 1125 किलो घी भेंट किया।
विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला का जो अस्थायी मंदिर है, उसमें हाल में ही अखंड द्वीप प्रारंभ हुआ है। महावीर मंदिर न्यास ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव चंपत राय एवं मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को यह सुझाव दिया था कि अखंड दीप में गाय के शुद्ध घी का व्यवहार किया जाना चाहिए और यदि तीर्थ क्षेत्र की अनुमति मिलती है, तो महावीर मंदिर गाय के शुद्ध घी का प्रबंध अखंड दीप के लिए करेगा।
विज्ञापन


ट्रस्ट की सहमति मिलने के बाद ही पटना महावीर मंदिर ने तीन साल के लिए 75 टिन कुल 1125 किलो घी मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर्व पर अमावां मंदिर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को भेंट किया। किशोर कुणाल के मुताबिक हिंदू परंपरा में भगवान के मंदिरों में अखंड ज्योति जलाए जाने की परंपरा रही है। इसीलिए महावीर मंदिर न्यास समिति की ओर से ट्रस्ट को शुद्घ देशी घी तीन साल के लिए भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन माह से चांदी के दीये में जल रहा अखंड दीप
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि एक दिन के अखंड दीप में करीब एक किलो घी लगता है इस हिसाब से तीन साल के लिए पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल द्वारा तीन 1125 किलो घी ट्रस्ट को सौंपा गया है। इससे पूर्व 29 वर्षों से भगवान श्री रामलला टेंट में विराजमान थे, जिसके चलते अखंड ज्योति नहीं जलाई गई। सावन माह के प्रारंभ से रामलला के समीप चांदी से बने दीपक में अखंड दीप जलाया जा रहा है।


नक्शा पास होने के बाद शुरू होगा राममंदिर का निर्माण कार्य
चंपत राय ने कहा कि ट्रस्ट ने राममंदिर का नक्शा पास कराने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण में आवेदन कर दिया है, प्रारंभिक शुल्क भी जमा कर दिया गया है। जैसे ही नक्शा पास होगा, राममंदिर का तकनीकि निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। राममंदिर की नींव ऐसी होगी ताकि हजारों वर्षों तक मंदिर अक्षुण्ण रह सके। मंदिर निर्माण से पूर्व के कार्य किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर में कुछ जर्जर मंदिर व भवन हैं जिन्हें हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed