{"_id":"67589003e5cc3ed7150ddbb4","slug":"two-youths-blackmailed-a-girl-by-editing-her-photo-and-raped-her-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-134844-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फोटो एडिट कर दो युवकों ने युवती को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फोटो एडिट कर दो युवकों ने युवती को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना मझगईं की एक युवती ने दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवकों ने फोटो एडिट करते हुए युवती को ब्लैकमेल भी किया। अब युवक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय मांगा है।
सदर कोतवाली के ज्ञानपुर निवासी एक युवक के घर पर थाना मझगईं निवासी युवती का आना जाना था। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने उसकी फोटो खींच ली। फोटो एडिट कर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। लगातार ब्लैकमेल हो रही युवती ने परेशान होकर युवक से बातचीत शुरू कर दी। 22 नवंबर को आरोपी ने उसके मोबाइल पर फोन कर उसे महेवागंज बुलाया।
23 नवंबर की अपराह्न करीब एक बजे वह महेवागंज पहुंची, जहां से उसे आरोपी जबरन अपने घर ज्ञानपुर ले गया। आरोप है कि युवक ने उसे धमकाते हुए दुष्कर्म किया और मारा पीटा। इस काम में युवक के बहनोई ने भी साथ दिया। घटना के बाद किसी तरह घर पहुंची युवती ने मझगई पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल सदर कोतवाली का होने के चलते पुलिस ने वहीं रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
तहरीर पर महेवागंज चौकी पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।