फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two private buses clashed on Sharda river bridge in Lakhimpur kheri

शारदा पुल पर टकराईं दो बसें: लखीमपुर खीरी के पलिया में हुआ हादसा, अटक गईं 80 सवारियों की सांसें

Sun, 17 Sep 2023 04:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Sep 2023 04:04 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां क्षेत्र में रविवार को शारदा नदी पुल पर दो बसों की भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि टक्कर के बाद दोनों बसें पुल पर रुक गईं। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। हादसे से बस में सवार लोग सहम गए थे। 

विज्ञापन
Two private buses clashed on Sharda river bridge in Lakhimpur kheri
हादसे के बाद शारदा पुल पर खड़ीं बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां क्षेत्र में पलिया भीरा मार्ग पर शारदा नदी पुल पर रविवार को दो निजी बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया है। दोनों बसों में लगभग 80 लोग सवार थे। 

विज्ञापन


पलिया से निजी बस सवारियों को लेकर लखीमपुर जा रही थी। शारदा पुल पर लखीमपुर से आ रही दूसरी बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर होते ही दोनों बसों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों बसें आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से यात्रियों की सांसें अटक गई थीं। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि टकराने के बाद दोनों बसें पुल पर रुक गईं। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता, क्योंकि शारदा नदी उफान पर बह रही है। 

विज्ञापन

ये यात्री हुए घायल

  • प्यारेलाल पुत्र हजारी (65) निवासी निघासन
  • सुशीला पत्नी रमेश (45) निवासी जनपुरवा भीरा
  • काजोल पत्नी मूलचंद्र (55) निवासी पहाड़ापुर मलूकापुर भीरा
  • अमरीक कौर पत्नी बलविंदर सिंह (50) निवासी गंगानगर तिकुनियां
  • महेंद्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह (45) मोहल्ला किसान 2, पलिया
  • शोभित पुत्र महेश प्रसाद (22) निवासी कंधरहिया मझगईं

घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घटना के बाद शारदा पुल और सीएचसी में लोगों की भारी भीड़ लगी रही। भीरा पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर बसों को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त बसों की टक्कर हुई, उस समय तेज बारिश हो रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed