{"_id":"1dd096815e761b5397eb1a7895188622","slug":"two-million-would-sputter-detonation-of-crackers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ के पटाखों से होगा धूम-धड़ाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ के पटाखों से होगा धूम-धड़ाका
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 10 Nov 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
दिवाली की खुमारी लोगों के सिर पर छाई हुई है। व्यापक पैमाने पर भले ही नहीं, लेकिन पटाखे छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। हर ओर धूम मची हुई है। लोग एक-दूसरे को खुशियां बांट रहे हैं। इस बार समूचा जनपद दो करोड़ रुपये से ज्यादा के पटाखे चलाने का मूड बना रहा है। पटाखों के शौकीन लोगों के लिए इस बार लिटिलबेस, पैराशूट, मल्टीव्हील आदि नए आइटम बाजार में आए हैं। पिछले साल से पटाखों के दामों में 20 फीसदी तक का उछाल आया है। इस बार जीआईसी मैदान परं पटाखा बाजार सजाया गया है। यहां पर करीब सौ से अधिक दुकानें सज गई हैं। इस बार आसमान में सौ आवाजों के सितारों की रोशनी के साथ लिटिलबेस आइटमों का क्रेज है। पैराशूट आसमान में उड़कर रोमांच को और दोगुना कर रहा है। दस हजार की चटाई तो चार चंद लगा रही है। दुकानदारों की माने तो इस बार पिछले साल से 20 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया है।
बाजार में उपलब्ध पटाखे
सिल्वर टार्च, स्काई आकाश गंगा, गोल्डन अशर्फी बम, इंजाय 180, लिटिलबेस, 100 पावर बम, पैराशूट, मल्टी व्हील, दस हजार मुर्गा चटाई, दबंग मल्टी शूट
विज्ञापन
बाजार में उपलब्ध पटाखे
सिल्वर टार्च, स्काई आकाश गंगा, गोल्डन अशर्फी बम, इंजाय 180, लिटिलबेस, 100 पावर बम, पैराशूट, मल्टी व्हील, दस हजार मुर्गा चटाई, दबंग मल्टी शूट