फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two liters of milk, 10 liters of water and On average 170 children drinking

दो ली दूध, 10 ली पानी और पीने वाले औसतन 170 बच्चे

Wed, 30 Aug 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।  Updated Wed, 30 Aug 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two liters of milk, 10 liters of water and On average 170 children drinking
milk - फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक विद्यालय भंसड़िया में बच्चों को दूध वितरण में घोटाला
विज्ञापन

विद्यालय की शिक्षिकाओं ने प्रधानाध्यापक पर लगाए गंभीर आरोप 

 
सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भंसड़िया में बच्चों को बुधवार को वितरित किए जाने वाले दूध में घोटाले का मामला सामने आया है। विद्यालय की सहायक अध्यापिकाओं ने एमडीएम समन्वयक को दिए पत्र में बताया है कि दो लीटर दूध में 10 लीटर पानी मिलाकर वितरण कराया गया। इससे बच्चों की सेहत को खतरा बना हुआ है क्योंकि दूध को गरम किए बगैर वितरण करा दिया गया। ऐसा कई महीनों से चल रहा है। साथ ही 30 से 35 बच्चों की फर्जी हाजिरी लगाकर भी मिड डे मील में गड़बड़ी की जा रही है।  
प्राथमिक विद्यालय भंसड़िया में 233 बच्चे पंजीकृत हैं जिनमें से औसतन 170 बच्चे प्रतिदिन उपस्थित रहते हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शाहीन बानो पर मिड डे मील में घोटाला करने का आरोप लगा है। यह आरोप विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापिका मीनाक्षी वर्मा, लवली सिंह, अंतिमा अवस्थी और मंजू पांडेय ने लगाए हैं। विद्यालय में मानक के अनुसार दूध का वितरण नहीं कराया जाता है। डेढ़-दो लीटर दूध मंगाकर 150 से 170 बच्चों को दूध बांटा जाता है जिसकी मात्रा बढ़ाने के लिए बेहिसाब पानी मिलाया जाता है। 
विज्ञापन

बुधवार को वितरण के समय पानी मिलाने पर शिक्षिकाओं ने विरोध जताया जिससे शिक्षकों और प्रधानाध्यापिका में नोकझोंक भी हो गई। इससे सिर्फ कक्षा चार और पांच के बच्चों को दूध वितरित किया जा सका। इसके बाद शिक्षिकाओं ने एमडीएम समन्वयक ऋतुराज सिंह को मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की शिकायत मिली है। जल्द ही विद्यालय की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।  
एमडीएम समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed