फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two leopards were seen roaming near the population, panic among villagers

आबादी के पास घूमते दिखे दो तेंदुए, ग्रामीणों में दहशत

Thu, 30 Dec 2021 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two leopards were seen roaming near the population, panic among villagers
चौधीपुर गांव से सटे खेत में तेंदुए के पगचिन्ह।
बांकेगंज कस्बा से तीन किलोमीटर चौधीपुर गांव में आबादी से सटे खेत में दिखे
विज्ञापन

बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी रेंज के चौधीपुर गांव की आबादी के पास ग्रामीणों को खेतों में दो तेंदुए मस्ती करते दिखाई दिए। यह देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। आबादी के निकट एक साथ दो तेंदुओं की मौजूदगी से लोगों में दहशत है।
मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल और बांकेगंज कस्बा से तीन किलोमीटर दूर स्थित चौधीपुर गांव आबादी से सटे खेत में बुधवार शाम पांच बजे एक साथ दो तेंदुए मस्ती करते दिखाई दिए। यह देख दहशत में आए ग्रामीणों के शोरगुल करने पर दोनों तेंदुए गांव के पास पुराने भट्ठे में खड़ी ऊंची लंबी झाड़ियों में घुस गए।
विज्ञापन

दहशतजदा ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने पगचिह्न देखकर दो तेंदुओं की मौजूदगी की पुष्टि की। ग्रामीणों ओम प्रकाश, गुलाब, राकेश, रोहित, मोहित आदि का कहना है कि गांव के पास तेंदुओं की मौजूदगी से लोग अपने घरों से निकलने में डर रहे हैं। यहीं नहीं आए दिन तेंदुए लोगों के घरों में घुसने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन तेंदुए की आहट पाकर गांव के कुत्तों के भौंकने तेंदुए खेतों में घुस जाते हैं। उधर, रेंजर मैलानी केपी सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की बात कही है। रेंजर ने बताया कि तेंदुओं की निगरानी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed