{"_id":"6261a891e25cbd50ad0f887b","slug":"two-laborers-injured-after-tractor-trolley-overturned-lakhimpur-news-bly4821910106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो मजदूर घायल
विज्ञापन
मझगईं के नौगवां में रोड पर पलटी पड़ी ट्राली।
21एलकेएच401
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने
से दो मजदूर घायल
- पलिया-निघासन रोड पर नौगवां में हुआ हादसा
- सड़क पर भूसा फैलने से कई घंटे लगा रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मझगईं। पलिया-निघासन रोड पर नौगवां में मिट्टी उतारकर तेज गति से जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो मजदूर घायल हो गए। वहीं, सड़क पर भूसा फैल जाने से जाम लगा रहा।
निघासन थाना क्षेत्र के सेमरहिया गांव निवासी देवकीनंदन मवेशियों के लिए चंदनचौकी में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा लेने गया था। उसके बाद मजदूर सतगुरु व प्रदीप भी थे। बृहस्पतिवार को सुबह वह भूसा लेकर वापस अपने गांव की ओर जा रहा था। इस दौरान नौगवां में मिट्टी डालकर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से भूसा भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ट्रॉली पलट गई और मजदूर सतगुरु और प्रदीप दोनों दब गए। आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों को बाहर निकाला और प्राइवेट क्लीनिक पर इलाज के लिए भर्ती कराया। उधर, भूसा रोड पर गिर जाने से जाम की स्थिति भी बनी रही।
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर
से बाइक सवार जख्मी
मोहम्मदी। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार जख्मी हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
गरदाहा निवासी 28 वर्षीय सलमान बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे पास के गांव रसूलपुर से बाइक से अपने घर जा रहे थे। तभी उधर से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सलमान जख्मी हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। संवाद