{"_id":"6903b22585b9631c2107ba94","slug":"two-killed-three-injured-in-collision-between-tractor-trolley-and-auto-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-159718-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्राॅली व ऑटो की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्राॅली व ऑटो की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खमरिया। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खमरिया-ईसानगर मार्ग पर पैकापुर गांव के पास बुधवार देर शाम करीब आठ बजे ऑटो व ट्रैक्टर ट्राॅली ने सामने से टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
सूचना पर खमरिया पुलिस ने घायलों को सीएचसी ख़मरिया में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखते हुए दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, मौके पर मृत हुए युवक की पहचान प्रेम उर्फ फूलचंद (42) पुत्र निरंजन, साहेबनगर पकरिया थाना खमरिया के रूप में हुई।
इसी गांव के प्रमोद कुमार पुत्र गोकुल, संबारी पुत्र भगौती, राजेश पुत्र निरंजन व ऑटो चालक सिंगावर निवासी दीपक को घायल अवस्था में खमरिया पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया में भर्ती कराया। जिला अस्पताल ले जाते समय प्रमोद की भी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय ने बताया घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से युवक की मौत
लखीमपुर खीरी। बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र के गांव तेला गौढ़ी निवासी राकेश (26) की बुधवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। राकेश एक दुकान से सामान खरीदने जा रहे थे। रास्ते में उन्हें तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लग गई। परिजनों ने घायल को एंबुलेंस से रमियाबेहड़ सीएचसी पहुंचाया, लेकिन जान नहीं बच सकी। संवाद
बहनोई के ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार साले की मौत
उचौलिया। बहनोई के ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो सगे सालों में एक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। पुलिस के मुताबिक सिसोरा नासिर निवासी शकील उर्फ गुड्डू (48) और उसका भाई सगीर बाइक से शारदा नहर जाने वाली सड़क पर जा रहे थे।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:30 बजे सफायतुल्ला के खेत के पास उनकी बाइक में गांव निवासी बहनोई हसीब के ट्रैक्टर से टक्कर लग गई। इस हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल काॅलेज शाहजहांपुर भेजा, जहां शकील को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सगीर को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
उधर, बताया जाता है कि बहनोई हसीब का पत्नी के साथ मुकदमा चल रहा है। इसी विवाद में करीब छह माह पहले हसीब को उनके सालों ने पीटा था, जिसका मुकदमा हसीब के भाई मुईद ने सगीर, शकील समेत पांच लोगों के विरुद्ध दर्ज कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
उचौलिया। हरिहरपुर बंजरिया मजरा किशनपुर जमुनी निवासी नन्हे सिंह (52) बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे डीजल लेने साइकिल से जा जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पीछे से कार ने उनको टक्कर मार दी। गंभीर हालत में शाहजहांपुर मेडिकल काॅलेज भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। नन्हे के तीन बेटे व एक बेटी है। बेटी की शादी कुछ दिनों बाद होने वाली है। संवाद