{"_id":"68bed9b069b18bf19300b7a6","slug":"two-houses-collapsed-into-the-river-due-to-erosion-caused-by-the-sharada-river-in-lakhimpur-kheri-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: गांव ग्रंट नंबर 12 में शारदा का कहर, पलक झपकते ही नदी में समाए दो मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: गांव ग्रंट नंबर 12 में शारदा का कहर, पलक झपकते ही नदी में समाए दो मकान
Mon, 08 Sep 2025 07:10 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Sep 2025 07:10 PM IST
सार
ग्रंट नंबर 12 गांव के दो पक्के मकान सोमवार को शारदा नदी में समा गए। कटान से दोनों मकान पलक झपकते ही नदी में गिर गए। घटना से गांव में खलबली मच गई।
विज्ञापन
शारदा नदी में गिरे दो मकान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी जनपद में शारदा नदी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रंट नंबर 12 गांव में सोमवार को नदी की तेज धारा में दो पक्के मकान पलक झपकते ही समा गए। ग्रामीणों के सामने ही लहरों ने पूरे मकान को निगल लिया। कटान से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गांव के पप्पू गौतम और अमर सिंह के पक्के मकान शारदा की कटान की चपेट में आ गए। दोनों परिवार मकान में रखी सामग्री तक नहीं निकाल पाए। देखते ही देखते मकान नदी की लहरों में समा गए। मकानों के टूटते ही चीख-पुकार मच गई। प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए।
विज्ञापन
प्रभावित परिवारों के लिए आवास की मांग
गांव के लोगों का कहना है कि शारदा का जलस्तर भले ही कुछ कम हुआ हो, लेकिन नदी अब भी पूरी रफ्तार के साथ कटान कर रही है। हालात ऐसे हैं कि हर दिन किसी न किसी का आशियाना नदी में समा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत कटान प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित स्थान और आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं कटान के डर से गांव के कई परिवार घर बार छोड़कर रिश्तेदारों के यहां पनाह ले रहे हैं। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पक्की व्यवस्था नहीं की जाएगी, तब तक उनका दर्द कम नहीं होगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन