फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two goats and a cow were killed by a tiger

दो बकरों और एक गाय को बाघ ने मार डाला

Wed, 03 Feb 2021 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two goats and a cow were killed by a tiger
चंदनचौकी। थारू क्षेत्र के जयनगर गांव में बाघ ने बकरियों पर हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर जब तक ग्रामीण एकत्र होते तब तक बाघ दो बकरियों को उठा ले गया। इसके अलावा सौनहा गांव में चर रही गाय को भी बाघ ने मार डाला।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को जयनगर गांव निवासी ठिगरा अपनी बकरियों को चरा रहा था। तभी अचानक बाघ ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया और बकरी के एक बच्चे को उठा ले गया। जब तक ठिगरा शोर मचाता और खेतों में काम कर रहे लोग एकत्र होते तब तक बाघ एक और बकरी को उठा ले गया। गांव वालों के शोरगुल करने पर वह जंगल की ओर भाग गया। बुधवार को सुबह बाघ सौनहा गांव के गन्ना सेंटर के पास आ गया और वहां चर रही एक गाय को मार डाला। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद रेंजर सोबरनलाल, वन दरोगा ओमप्रकाश सिंह, विपिन श्रीवास्तव आदि दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पगचिह्न का निरीक्षण किया। दुधवा रेंजर सोबरनलाल ने बताया कि यह मादा बाघ है और कई दिनों से आसपास देखी जा रही थी। उसने अपना रूटीन शिकार किया है और फिर जंगल की तरफ चली गई है। वहीं ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed