फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two farmers received tractors

दो किसानों को ट्रैक्टर मिले

Wed, 06 Jan 2016 07:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 06 Jan 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
Two farmers received tractors
राजापुर मंडी समिति में किसान उपहार वितरण योजना के तहत कार्यक्रम में छमाही बंपर ड्रॉ में दो किसानों को ट्रैक्टर की चाभी सौंपी गई। जबकि 10 किसानों को पॉवर टिलर और पॉवर ड्राइवेन हार्वेस्टर दिए गए। त्रैमासिक लकी ड्रॉ में विजेता बने 24 किसानों को उपहार दिए गए। जबकि सामूहिक जनता व्यक्तिगत दुर्घटना सहायता योजना में तीन किसानों और खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत पांच किसानों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लखीमपुर के अलावा सीतापुर, हरदोई, रायबरेली के किसान भी शामिल हुए। मंडी परिषद अपर निदेशक प्रशासन रामविलास यादव ने मंडी परिषद के उद्देश्यों के बारे में कहा कि किसानों के उत्पाद का उचित मूल्य और सुविधाएं दिलाना प्राथमिकता है। मंडी शुल्क का प्रयोग किसानों को और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने में किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडी परिसर में राज्यसभा सदस्य रवि प्रकाश वर्मा, डीएम किंजल सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अधिकारियों ने अतिथियों का बुकें देकर स्वागत किया। मंडी परिषद की उपनिदेशक मंजू मिश्रा ने मंडी आवक किसान उपहार योजना के बारे में किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि मासिक ड्रॉ योजना शुरू की गई है, जिसमें पुरुष किसानों को साइकिल और महिला किसानों को प्रेशर कुकर उपहार स्वरूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम किंजल सिंह ने महिला किसानों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए थारू महिलाओं के कामकाज की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जिला किसानों के लिए जाना जाता है। पंजाब से आए किसानों ने अपनी मेहनत से लोगों को उन्नति खेती से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी में महिलाओं की भागीदारी से समानता आएगी। साथ ही उन्होंने किसानों को अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि किसान मंडी से सीधा रिश्ता बनाएं क्योंकि मंडी किसानों की बड़ी ताकत है। उन्होंने मंडी में कोल्ड स्टोरेज के निर्माण की मांग रखते हुए इससे होने वाले फायदे के बारे में चर्चा की। साथ ही गन्ना भुगतान की दिक्कतों को देखते हुए सांसद ने किसानों से दुग्ध उत्पादन पर जोर दिया। कार्यक्रम में मंडी सचिव उमेश कुमार यादव ने मंडी द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
एक कूपन ने दिलाया लाखों का ट्रैक्टर
पलिया कलां के किसान राजेश्वर सिंह को छमाही बंपर ड्रॉ में मैसी फर्गुसन कंपनी का 35 हार्सपावर का ट्रैक्टर उपहार स्वरूप मिला है। बुधवार को मंडी परिषद में राजेश्वर के पिता हरविंदर पाल सिंह ने जब सांसद द्वारा ट्रैक्टर के कागजात प्राप्त किए, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी उपज मंडी समिति में बिक्री की और सिक्स आर, इंट्रेंस पास और कूपन प्राप्त किया था। इसके बाद उनका कूपन ड्रॉ में जीतने की सूचना मिली।

इन्हें भी मिले उपहार
छमाही बंपर ड्रॉ में हरदोई के किसान दिनेश पाल सिंह को भी ट्रैक्टर, गोला की किसान मधुबाला, सीतापुर की करूण देवी, सीतापुर के हरदयाल सिंह और हरदोई के किसान रामदेव को पावर टिलर मशीन उपहार में मिली है। जबकि लखीमपुर के जगदेव सिंह, सरोज महावर, अवतार कौर, जसपाल सिंह, हरदोई के अवधेश कुमार, जाफरगंज के रवींद्र कुमार को पावर ड्राइवेन  हार्वेस्टर रीपर मिला है। इसी तरह लखीमपुर की कुमुद सिंह, शिवरानी, हरदोई की प्रभा देवी और जाफरगंज के सियाराम को पंपिंग सेट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed