फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two children die of AES suffering in ICU ward

आईसीयू वार्ड में एईएस पीड़ित दो बच्चों की मौत

Thu, 17 Aug 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 17 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two children die of AES suffering in ICU ward
मौत - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों ने पैर पसारे 
विज्ञापन

दोनों बच्चे गुरुवार को कराए गए भर्ती, कुछ घंटे बाद दम तोड़ा 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) नामक बीमारी से पीड़ित दो बच्चों की मौत हो गई है। गुरुवार को गंभीर हालत में दोनों बच्चों को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा वार्ड में चार एईएस पीड़ित बच्चे भर्ती हैं। जबकि बुखार और डायरिया पीड़ित बच्चों से चिल्ड्रेन वार्ड भर गया है। 
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में गुरुवार को सदर क्षेत्र के गांव मटेही निवासी रंजीत ने बुखार आने पर आठ माह के पुत्र शिवा और सिंगावर गांव निवासी शिवबालक ने अपने आठ वर्षीय पुत्र मस्तराम को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया था। दोनों बच्चों की हालत गंभीर होने पर दोनों को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया। जहां पर कुछ देर चले इलाज के बाद दोनों की मौत हो गई। मासूमों की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। इसके अलावा निघासन निवासी अतीक की दो वर्षीय पुत्री शगूफी, हैदराबाद निवासी सरजू प्रसाद की तीन वर्षीय पुत्री सोनिया, खीरी निवासी लिटिल के एक वर्षीय पुत्र आयुष एवं अनिल कुमार के छह वर्षीय की पुत्री अंशिका, ईसानगर निवासी नरेंद्र की डेढ़ वर्षीय पुत्री लक्ष्मी का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

 
एक साल के भीतर दोनों बेटों की मौत 

गुरुवार को एईएस पीड़ित आठ वर्षीय मस्तराम की मौत से जहां शिवरानी की गोद सूनी हो गई। वहीं उसके घर की खुशियां भी काफूर हो गईं हैं। शिवरानी पर ऐसा कहर टूटा कि एक साल के भीतर उसके दोनों पुत्र असमय काल के शिकार हो गए। उसके बड़े पुत्र की पिछले साल सांप के काटने से मौत हो गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

ईसानगर के सिंगावर निवासी शिवबालक दो-तीन बीघा खेत के जोतकार है। खेती के साथ मेहनत मजदूरी करके किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले शिवबालक अपनी पत्नी शिवरानी, पुत्र डगरू एवं मस्तराम के साथ हंसी खुशी जीवन व्यतीत कर रहे थे। लेकिन उनकी खुशियों को मानो किसी की नजर लग गई। पिछले साल घर में ही खेलते वक्त 13 वर्षीय डगरू को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद शिवबालक और शिवरानी अपने इकलौते पुत्र मस्तराम को देखकर अपना जीवन यापन कर रहे थे, लेकिन बृहस्पतिवार को अचानक मस्तराम को सरदर्द होने के साथ बुखार आने पर शिवबालक उसे लेकर जिला अस्पताल लाए, जहां से उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। थोड़ी ही देर बाद उसकी भी मौत हो गई। मस्तराम की मौत से आहत शिवरानी और शिवबालक का रो-रो कर बुरा हाल है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed