{"_id":"59a422c14f1c1b8b018b457e","slug":"two-children-die-from-aes-six-recruitments-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों में दो बच्चों की एईएस से मौत, छह भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों में दो बच्चों की एईएस से मौत, छह भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक की आईसीयू में तो दूसरे की चिल्ड्रेन वार्ड में मौत
एक बच्चा आईसीयू वार्ड से लखनऊ हुआ रेफर
जिला अस्पताल में एईएस से भर्ती हुए दो बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक की मौत चिल्ड्रेन वार्ड में और दूसरे बच्चे की मौत आईसीयू वार्ड में हुई है। वहीं आईसीयू वार्ड में एईएस प्रभावित छह अन्य बच्चों का इलाज चल रहा है।
फरधान निवासी बांकेलाल ने बुखार आने पर अपने चार वर्षीय पुत्र आयुष को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया था, जिसकी हालत में सुधार न होने पर उसे रविवार को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया था, जिसकी इलाज के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई। उधर लखीमपुर निवासी श्रीराम ने बुखार और डायरिया होने पर अपने चार वर्षीय पुत्र सुशील कुमार को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया था, जिसकी इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। जबकि निघासन निवासी श्रीप्रकाश की चार साल की पुत्री रुचि की हालत में सुधार न होता देखकर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
छह बच्चों का हो रहा है इलाज
आईसीयू वार्ड में सोमवार को सानिया (6), प्रतीक्षा (12),नजमा(6),गोल्डी(12) और बबली (8) का इलाज हो रहा है।