{"_id":"6188144cf0f38b614a0664b7","slug":"two-blos-found-missing-in-dm-s-inspection-instructions-for-strict-action-lakhimpur-news-bly465320661","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निरीक्षण में नदारद मिले दो बीएलओ, सख्त कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निरीक्षण में नदारद मिले दो बीएलओ, सख्त कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बूथों पर लगे कैंप
डीएम और सीडीओ ने किया बूथों का सघन निरीक्षण
लखीमपुर खीरी। नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलिओं का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम रविवार को चलाया गया। इसके लिए सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ विशेष अभियान के तहत विधानसभा लखीमपुर व श्रीनगर के विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन भ्रमण किया।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने करीब दोपहर 12:50 बजे गांधी बालोद्यान स्कूल में बने विधानसभा लखीमपुर के बूथ संख्या 300, 301, 302, 303, 304 पर अभियान के तहत किए जाने वाले कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम को चार बीएलओ मौजूद मिले, वहीं एक बीएलओ अनुपस्थित पाया गया। डीएम ने अनुपस्थिति का कारण जाना और मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार शिरीश त्रिपाठी को बिना सूचना के अनुपस्थित बीएलओ पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सुपरवाइजर उमेश पाल सिंह से बूथ संख्या 258, 259, 260, 261, 262, 263, 264 के मतदाताओं की संख्या जानी। इस दौरान तहसीलदार अमिता यादव को अनुपस्थित बीएलओ पंकज मिश्रा पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम 1:30 बजे विधानसभा श्रीनगर के प्राथमिक विद्यालय महेवा पहुंचे, जहां स्थापित बूथ संख्या 216, 217, 218 के बीएलओ से बातचीत कर कुल वोटर, महिला व पुरुष मतदाताओं की संख्या जानी। डीएम के पूछने पर सुपरवाइजर सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि अब तक 10 नए मतदाताओं के फार्म प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
412 बूथों पर बढ़ाए जा रहे वोटर, एसडीएम ने लिया जायजा
पलियाकलां। रविवार को महाअभियान के तहत एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार ने नगर पालिका, प्राथमिक विद्यालय बीआरसी समेत कई बूथों का निरीक्षण किया। यहां बीएलओ को निर्वाचन आयोग की मंशानुसार पात्र वोटरों को लिस्ट में शामिल करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी। उन्होंने बताया कि पूरे माह के रविवारों को विशेष अभियान के तहत मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। संवाद
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण किया
मितौली। एसडीएम विधेश ने कस्ता क्षेत्र में व तहसीलदार अवधेश कुमार ने मितौली में मतदाता पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण किया। ब्लॉक सभागार में एसडीएम आफिस के बगल में ही भाग संख्या 156, 157 का बूथ है, लेकिन रविवार को हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दूसरे विशेष दिवस पर ही यहां भाग संख्या 156 के बीएलओ कुछ ही देर रुकने के बाद गायब हो गए। इसके अलावा कस्बे के ही राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में भाग संख्या 145 के बूथ पर अभी तक बीएलओ की तैनाती न होने से रविवार को बीएलओ अपनी ड्यूटी से नदारद रहे। इस भाग संख्या पर तैनात बीएलओ ने अभी तक अपनी सामग्री ही प्राप्त नहीं की है। इसके अलावा कई बूथों पर बीएलओ गायब रहे। तहसीलदार अवधेश कुमार ने बताया की रविवार को जो भी बीएलओ ड्यूटी से नदारद रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
मोहम्मदी। मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान में क्षेत्र के गांव गुलरिया परवसतनगर, वैनी, भूड़ा पिपरी, भगेली पर बीएलओ ने अपना काम किया। एसडीएम पंकज श्रीवास्तव ने दिलावरपुर, शंकरपुर बौधी खुर्द, जेपी इंटर कॉलेज आदि बूथों का निरीक्षण किया। तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने वैनी, भूड़ा भगेली, गुलरिया परवसतनगर पिपरी बूथों का निरीक्षण किया। संवाद