{"_id":"5b00281d4f1c1bdd408b6726","slug":"two-bikes-collided-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमट, ट्रिपल राइडिंग ने ली बुजुर्ग की जान, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमट, ट्रिपल राइडिंग ने ली बुजुर्ग की जान, तीन घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 19 May 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना नीमगांव क्षेत्र में गोला-सिकंद्राबाद मार्ग पर शनिवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रिपल राइडिंग कर रही बाइक पर सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक, उसका साथी और दूसरी बाइक का चालक घायल हो गया। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों बाइक चालकों के पास हेलमेट भी नहीं था।
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव मूड़ा दीक्षित निवासी 82 वर्षीय रामऔतार इसी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी 20 वर्षीय अंकित कुमार और अशोक कुमार के साथ गोला की ओर जा रहे थे। बाइक अंकित चला रहा था। गोला-सिकंद्राबाद मार्ग पर पकरिया तिराहा के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही थाना हैदराबाद के गांव कैमहरा निवासी भगवानदीन की बाइक से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान मौके पर पहुंचे रायपुर प्रधानपति इरफान ने चारों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रामऔतार दीक्षित को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंकित और अशोक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में बुजुर्ग की मौत होने की सूचना जब परिवार वालों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया।