{"_id":"b11a9eea81487edc1498474eb2256af2","slug":"tue-hanuman-was-filled-with-great-devotion-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े मंगल पर हनुमान भक्ति से सराबोर हुआ जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े मंगल पर हनुमान भक्ति से सराबोर हुआ जिला
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 26 May 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठ माह के चौथे बड़े मंगल पर पूरा जिला हनुमान भक्ति से सराबोर हो उठा। जगह-जगह स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की पूजा अर्चना करने के बाद राहगीरों को रोक-रोक कर शर्बत पिलाया। शहर में सैकड़ों भंडारे हुए जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
शहर के भुइफोरवानाथ मंदिर, जंगलीनाथ मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, सदर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर समेत कई सार्वजनिक स्थलों पर भंडारे आयोजित किए गए। सड़कों के किनारे लोगों ने स्टाल लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया और प्रसाद वितरित किया।
भारतीय स्टेट बैंक कर्मियों ने शाखा परिसर के निकट भंडारे का आयोजन किया।
बेहजम। बाबा गौरीशंकर बाल समिति के बच्चों ने भंडारे का आयोजन किया। उधर सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के अध्यक्ष मुन्ना वर्मा ने शर्बत वितरण किया। इस मौके पर हर्षित गुप्ता, कान्हा मिश्रा, नूपुर, सुभी, नैंसी आदि बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
मोहम्मदी। भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए नगर के हनुमान मंदिर, बांके बिहारी मंदिर सहित तमाम जगहों पर ज्येष्ठ माह के मंगलवार को शर्बत पिलाया गया। इसके अलावा रात में सुंदरकांड सेवा समिति ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस मौके पर तमाम भक्त मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी आफिस के पास भारतीय किसान यूनियन टिकैत कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को शर्बत पिलाया। ब्लाक संसाधन केंद्र पर शर्बत वितरण का आयोजन विनीत शुक्ला और ताजीम अहमद के सहयोग से किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, सुभाष शुक्ला, योगेश वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, मिश्रीलाल शुक्ला, सुधीर पांडेय, आशीष मिश्र, राम सिंह के अलावा अभिषेक मिश्र, दीपक मिश्रा, अरुणेद्र्र कुमार आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। व्यापारी संदीप बंसल ने स्टेशन रोड पर शर्बत वितरित किया। पूर्व पालिका सदस्य विनोद गर्ग ने मेला रोड पर लोगों को शर्बत पिलाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने स्टेशन रोड पर राहगीरों को शर्बत पिलाया। नगर पालिका के पास आरपी पांडे, विकास, पवन, वीके आदि ने शर्बत और हलुए का वितरण किया। सीएचसी रोड पर सुनीत पांडे, नवनीत गुप्ता आदि ने भंडारे का आयोजन किया। टेहरा में पालिका सदस्य सारिका सिंह ने शर्बत का वितरण किया। मंडी समिति के पास नत्थू गुप्ता, गुड्डू गुप्ता ने शर्बत पिलाया।
मझगईं। रामआसरे गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, परदेसी गुप्ता ने शबील लगाई। बल्लीपुर बस अडडे पर बल्लीपुर के बच्चों ने शर्बत पिलाया। उधर नौगवां में बस स्टाप पर मोहित नाग, विनीत गुप्ता, राजकुमार, प्रेम जायसवाल, राकेश कुमार, अखिलेश आदि व्यापारियों ने राहगीरों को शर्बत पिलाया।
मैलानी। जेठ के बड़े मंगल के अवसर पर जगह-जगह हलुआ और शर्बत वितरण किया गया। पलिया बस स्टैंड, रेलवे मार्केट तथा मेन मार्केट आदि जगहों पर यह कार्यक्रम हुए। पलिया बस स्टैंड पर आयोजित हलुआ और शर्बत वितरण कार्यक्रम में टीकाराम, वेद प्रकाश अवस्थी, कृष्ण मुरारी अवस्थी, नीरज अग्रवाल, अंशु निगम, राजू राजपूत, आशीष अग्रवाल, बाबू आदि विशेष सहयोग किया।
मितौली। कस्बे के हनुमान मंदिर पर बडे मंगल के मौके पर श्रद्धालुओं ने हवन पूजन, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ कर भंडारा किया। इस कार्यक्रम का आयोजन विपिन कुमार मिश्रा, सुधाकर शुक्ला, प्रेमचंद, अखिलेश मिश्रा, राजेंद्र प्रकाश मिश्र, अनूप राठौर, अंशू शुक्ला, सिंधु शुक्ला, अनुज जायसवाल, अनीता शर्मा, उमेश, कपिल, आदि लोगों ने किया।