{"_id":"a6f1f28a22746601540a6f3b3fab0bbf","slug":"tubewell-the-motor-again-funka-supply-interrupted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप का मोटर फिर फुंका, सप्लाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप का मोटर फिर फुंका, सप्लाई बाधित
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 31 Oct 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कृष्णा टाकीज के पास स्थित नगर पालिका के नलकूप का मोटर चार दिन बाद ही दोबारा फुंक गया। इससे शनिवार को संकटा देवी, टीचर कॉलोनी, भटनागर कॉलोनी, द्वारिकापुरी, अयोध्यापुरी मोहल्ले की पेयजल सप्लाई दिनभर बाधित रही। पानी न मिलने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बता दें कि कृष्णा टाकीज के पास स्थित नलकूप आए दिन खराब हो जाता है। अभी 27 अक्तूबर को ही इस नलकूप के खराब होने के कारण पेयजल सप्लाई बाधित हो गई थी। जिसे काफी इंतजार के बाद दुरुस्त किया गया। अभी तीन दिन तक इस नलकूप से पेयजल की सप्लाई हो पाई थी कि शुक्रवार की रात ही नलकूप का मोटर फिर फुंक गया। गौरतलब है कि कृष्णा टाकीज के पास वाले नलकूप के लिए कोई ओवरहेड टैंक नहीं बना है।
मोहल्लों में नलकूप से डायरेक्ट पेयजल की सप्लाई की जाती है। इससे नलकूप खराब होने पर पेयजल सप्लाई के लिए दूसरा कोई विकल्प नहीं बचता है। इसी तरह कई अन्य नलकूपों को लेकर भी नगर पालिका का उदासीन है।